Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ शहीदों की ऐतिहासिक नगरी है. यहां की माटी को मस्तक पर लगा कर लोग गौरवान्वित व धन्य होते हैं. शारदा राठौर।

बल्लभगढ़:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर ने कहा है कि कल विधायक मूलचंद शर्मा का बयान आया कि वह मुख्यमंत्री के आगमन पर बल्लभगढ़ की सड़कों को गंगाजल से धोएंगे जो कि बहुत ही हास्यपद और हैरान कर देने वाला है। उन्हें शायद यह नहीं मालूम की बल्लभगढ़ शहीदों की ऐतिहासिक नगरी है। यहां की माटी को मस्तक पर लगा कर लोग गौरवान्वित  व धन्य होते हैं। विधायक सड़कों को  गंगाजल से धोकर  यहां की जनता  व शहीदों का अपमान कर रहे हैं।  विधायक  की यह सोच,  समझ से परे है  कि ऐसा करके वह क्या साबित करना चाहते हैं ।



1857 की क्रांति में यहां के राजा नाहर सिंह शहीद हुए, जिन्हें दुनिया नमन करती है। हाल ही में श्रीनगर के आतंकी हमले में शहीद हुए संदीप की अंतिम यात्रा भी इन्हीं सड़कों से होकर गुजरी जो हम सबके लिए गौरव की बात है। यहां की माटी को चुम कर युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत होती है। ऐसे में यहां की सड़कों को गंगाजल से धुलवाना,  शहादत का भी अपमान है ।ऐसे बयान का कोई औचित्य नहीं है। साफ करना ही है तो शहर में हर तरफ फैले कूड़े के ढेरों को साफ करवाएं, ऊपर तक भरी हुई नालियों को साफ करवाएं। शहर में चारों तरफ फैली हुई  गंदगी से ध्यान भटकाने के लिए विधायक ऐसा बयान दे रहे हैं, तो इसका कोई औचित्य नहीं है।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में तीन नाइजीरियन को गिरफ्तार किए हैं, हेरोइन बरामद, कीमत लाखों में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुखी जीवन जीने की राह दिखाती है श्रीमद्भगवद गीता : विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

उत्तरप्रदेश रोडवेज बस के अंदर घुसी तेज रफ़्तार इनोवा गाडी, 4 की मौत,1 गंभीर, इनमें से दो शख्स फरीदाबाद के हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x