Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

आईएमए फरीदाबाद की इकाई ने आज सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता को 175 पल्स ऑक्सीमीटर दिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जैसा कि संभावनाएं जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रहा है । फरीदाबाद आई एम ए स्वास्थ्य विभाग के साथ शुरू से ही कंधे से कंधा मिलाकर काम करता आ रहा है। पाली के सीएचसी में भी ऑक्सीजन पाइपिंग और ऑक्सीजन पॉइंट्स का काम आई एम ए के सहयोग से ही कराया गया है । इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा जल्द ही किया जाएगा।

डॉ. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि फरीदाबाद आई एम ए की डॉक्टर नीता दबई और डॉक्टर अरुणा कुंडू के सहयोग से जो राशि अमेरिका की आशिता सचदेवा से प्राप्त हुई थी उसको केवल कोरोना से संबंधित कार्यों में ही उपयोग किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता ने आईएमए के इस सहयोग के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद किया और उनकी सेवाओं को सराहा । उन्होंने कहा कि जब भी हमने कभी भी किसी भी कार्य के लिए आई एम ए से सहयोग मांगा है तो हमें कभी भी निराशा नहीं मिली है। डा हरजिंदर,डा अजय कपूर और डा राजीव जैन भी इस मौके पर मौजूद थे।डॉ पुनीता हसीजा ने सीडीएस विपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर पूरी आई एम ए तरफ से अफसोस जताया और भगवान से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले। इस हादसे से देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। हम सभी उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Related posts

ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुण्ड रोड, फरीदाबाद में 12 कुण्डीए यज्ञ महोत्सव सम्पन्न।

Ajit Sinha

पत्नी की प्रेमी को जेल भेजने की साजिश रच सराय मेट्रो स्टेशन पर बम रखने का पत्र को लिख कर छोड़ा,में उसका फोन नंबर लिखा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 23 उप निरीक्षकों को इधर से उधरकिए,जारी इस लिस्ट में कई चौकी इंचार्ज को भी बदले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x