Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,ऊँचा गांव ,बल्लभगढ़ ने कातिलाना हमले के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं,बदमाशों को जेल भेजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,ऊंचा गांव ,बल्लभगढ़ ने जानलेवा हमला करने और हाथ -पैर तोड़ने व आर्म एक्ट के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को  गांव  भट्टा नरियाला जवां रोड से गिरफ्तार किए थे। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहतअलग अलग थानों में कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं। आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें  नीमका जेल भेज दिया गया हैं।

इंचार्ज छत्रपाल की माने तो उनकी टीम ने बीते 9 मार्च को मुकदमा नंबर -46 ,थाना छांयसा में  दर्ज हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 325 ,307 , 379 बी , 34   व 25 -54 -59 आर्म एक्ट को दर्शाया गया हैं। इस केस की आगे की जिम्मेदारी ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी। उनका कहना हैं कि इस केस की जांच के लिए एक टीम गठित की गई । जब उनकी टीम  जांच के दौरान आरोपी गुलशन उर्फ़ सुक्का निवासी पन्हेड़ा खुर्द ,छांयसा , मनोज उर्फ़ मनिया  उर्फ़ मोगली निवासी पन्हेड़ा खुर्द व अतुल उर्फ़ कटीना निवासी पन्हेड़ा खुर्द ,छांयसा को गांव भट्टा नरियाला जवां रोड से गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर शहर के अलग -अलग थानों में मारपीट ,कातिलाना हमला करने, लूटपाट व आर्म एक्ट के तहत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। आज आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें  नीमका जेल भेज दिया गया हैं।

Related posts

अरावली में बन रहे कचरा घर के विरोध में लोग केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर पहुंचे।

Ajit Sinha

विश्व का नया, बिना सर्जरी वाला एट्रियल लीडलेस पेसमेकर अब एसएसबी हॉस्पिटल, फरीदाबाद में- क्षेत्र में पहली बार सफल प्रत्यारोपण।

Ajit Sinha

1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग रस्तोगी ने आज हरियाणा के नए मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार किया ग्रहण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x