Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

पठानकोट के बमियाल में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

संवाददाता : सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में पठानकोट के बमियाल सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह वही जगह है, जहां से पिछले साल वायुसेना अड्डे पर हमला करने वाले आतंकवादी घुसे थे। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल पर्यवेक्षण चौकी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की बाड़ से करीब 50 मीटर दूर सवा आठ बजे के आस पास एक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने कहा कि बलों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने गोली चलाई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जहां यह घटना हुई, वह पठानकोट के बमियाल इलाके में सीमा सुरक्षा बल की सिम्बल सीमा चौकी है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में घना कोहरा है इसलिए सीमा बल बाड़ के पास से अभी शव नहीं ला सके हैं। पिछले साल जनवरी में सीमा पार से आतंकवादियों ने सेक्टर में घुसपैठ की थी और उन्होंने भारतीय वायु सेना के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अड्डे पर हमला किया था।

Related posts

महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस बोले, राहुल गांधी को छिछोड़ापन छोड़, देश से माफ़ी मांगे -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री मोदी से मिली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पुराल से बना कमल दिया, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा।

Ajit Sinha

सोनिया गांधी बोलीं- वक्फ संशोधन विधेयक समाज को हमेशा बांटकर रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x