Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

पठानकोट के बमियाल में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

संवाददाता : सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में पठानकोट के बमियाल सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह वही जगह है, जहां से पिछले साल वायुसेना अड्डे पर हमला करने वाले आतंकवादी घुसे थे। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल पर्यवेक्षण चौकी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की बाड़ से करीब 50 मीटर दूर सवा आठ बजे के आस पास एक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने कहा कि बलों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने गोली चलाई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जहां यह घटना हुई, वह पठानकोट के बमियाल इलाके में सीमा सुरक्षा बल की सिम्बल सीमा चौकी है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में घना कोहरा है इसलिए सीमा बल बाड़ के पास से अभी शव नहीं ला सके हैं। पिछले साल जनवरी में सीमा पार से आतंकवादियों ने सेक्टर में घुसपैठ की थी और उन्होंने भारतीय वायु सेना के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अड्डे पर हमला किया था।

Related posts

दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर सीपी दिल्ली द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का अनावरण।

Ajit Sinha

जी-20 शिखर सम्मेलन: आईटीसी ग्रैंड भारत में 3 से सात सितंबर तक आयोजित होगी चौथी शेरपा बैठक

Ajit Sinha

बीजेपी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने प्रथम वर्ष के सेवा काल के पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x