Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

गोवा चुनाव : मडगांव निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान जारी

संवाददाता  : गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को हुए मतदान के दौरान मडगांव निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के कारण आज यहां पुनर्मतदान कराया जा रहा है। आज सुबह मतदान शुरू हुआ और मतदान केन्द्र के बाहर लंबी कतारें देखने को नहीं मिली। इस मतदान केंद्र पर तैनात चुनाव अधिकारी के तय प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया।
अधिकारी ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन :ईवीएम: से नमूना वोट नहीं हटाए जिसके कारण दिए गए मतों और मतदान करने के लिए आने वाले मतदाताओं की संख्या के बीच अंतर हो गया।यह गलती दोपहर करीब साढे 11 बजे सामने आई। तब तक 192 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और भाजपा प्रत्याशी एस पी रैतुरकर के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला है।गोवा विधानसभा की 40 विधानसभा सीटों के लिए चार फरवरी को मतदान हुआ था।भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 82.23 बताया था जिसके पुनर्मतदान के बाद बढ़ने की संभावना है।

Related posts

दिल्ली, पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने आज भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली पुलिस मंडप का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : श्रीराम कथा के पहले दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा केबिनेट मंत्रियों ने लिया हिस्सा, भक्तों का सैलाब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x