Athrav – Online News Portal
कश्मीर दिल्ली

पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा अगर हमने एक भी परमाणु बम का इस्तेमाल किया तो भारत 20 बमों से हमला कर हमें पूरी तरह खत्म कर सकता है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से और अधिक बढ़ गया है. भारत ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब देने की चेतावनी दी है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर एक भी न्यूक्लियर बम से हमला किया तो भारत 20 न्यूक्लियर बमों से हमला कर हमें (पाकिस्तान) समाप्त कर सकता है.डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मुशर्रफ ने परमाणु हमले की बात को बकवास करार दिया. उन्होंने कहा, ”भारत-पाकिस्तान के बीच कोई परमाणु हमला नहीं होगा, अगर हम भारत पर एक परमाणु बम से हमला करते हैं तो वह 20 बमों से हमला कर हमें पूरी तरह खत्म कर सकता है.”

मुशर्रफ ने आगे कहा, ”इसका सिर्फ एक ही उपाय है कि हमें (पाकिस्तान) पहले उनपर (भारत) 50 परमाणु बमों से हमला करना चाहिए ताकि वो हम पर 20 बम नहीं बरसा सकें. क्या आप पहले 50 बमों से हमला करने के लिए तैयार हैं?” 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे और पूर्व सेना प्रमुख मुशर्रफ से पूछा गया था कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की संभावना है.मुशर्रफ ने 2016 में पाकिस्तान छोड़ दिया था. अभी वे दुबई में रह रहे हैं. उन पर राजद्रोह का केस चल रहा है. ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के प्रमुख मुशर्रफ ने दावा किया कि इजराइल पाकिस्तान से संबंध स्थापित करना चाहता है. आपको बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कार्रवाई की चेतावनी दी है.


Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: “मेवात क्षेत्र” के लिए एक संयुक्त साइबर अपराध समन्वय टीम (जेसीसीटी-I) का गठन किया गया है।

Ajit Sinha

एलजी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की नहीं दी अनुमति

Ajit Sinha

वीडियो देखें: राहुल गांधी 120 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ निकले भारत जोड़ो के 3600 किलो मीटर की पदयात्रा पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x