Athrav – Online News Portal
कश्मीर जम्मू राष्ट्रीय

जम्मू -कश्मीर : कुलगाम एनकाउंटर : शहीदडीएसपी ठाकुर की अंतिम विदाई आज, जैश के दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ कल शुरू हुआ सेना और पुलिस का ऑपरेशन खत्म हो गया है. ऑपरेशन में जैश के तीन आतंकी मारे गए, जबकि पुलिस अधिकारी डीएसपी अमन ठाकुर और सेना के हवलदार शहीद हो गए, मुठभेड़ में एक मेजर और जवान भी घायल हुए है. शहीद डीएसपी को आज अंतिम विदाई दी जाएगी.शहादत की खबर के बाद से ही जम्मू में उनके घर में मातम पसरा है. जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी अमन ठाकुर अपने पीछे माता पिता, पत्नी, एक छोटे बेटे और भाई को छोड़कर गए हैं. जम्मू के डोडा जिले के रहने वाले डीसीपी अमन ठाकुर पिछले 7 सालों से रेशमगढ़ इलाके में किराए पर रहते थे, उनके मिलनसार व्यवहार की वजह से पूरा इलाका गम में है.

अमन 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और वह पिछले डेढ़ साल से कुलगाम में काउंटर टेररिज्म विंग का नेतृत्व कर रहे थे. अनुकरणीय सेवा के लिए पिछले महीने उन्हें डीजीपी का कमेंडेशन मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था.एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान कुलगाम के राकिब अहमद शेख और गुलजार अहमद भट्ट के रूप में हुई है. तीसरा आतंकवादी पाकिस्तानी बताया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कल जब शहीद परिवार के घर पहुंचे तो लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए.जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन जारी है. पुलवामा में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे. इसके ठीक बाद 18 फरवरी को तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया.

Related posts

अलका लम्बा ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर बोला हमला- लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, सचिन पायलट ने आज पत्रकारों से क्या कहा -सुने इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह का वीडियो हुआ वायरल, बोले- 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को बताया था वो खतरे में है…

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x