Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद :( सूरजकुंड ) हरियाणवीं संस्कृति का प्रतीक आदमकद हुक्का जोकि पंचायतों की शान हैं सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की बढ़ा रहा है शोभा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: 33 वें अन्तर्राष्टीय  सूरजकुंड हस्तशिल्प  मेले में एक स्टाल ऐसा भी है जहां मेले में पहुंचने वाले पर्यटकों को हरियाणा की प्राचीन संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।स्टाल में दशकों पूर्व खेत जोतने की औजार जैसे हल, जूआ, सांटा, मिटटी के बर्तन  बर्तन बनाने वाले चाक  सहित अनेक ऐसी चीजें देखने को मिल रही है जो अभी लुप्तप्राय है। हरियाणा में पंचायत व चौपाल की शान तथा सच्चाई के प्रतीक माने जाने वाले आदमकद हुक्के को देखने के लिए देसी विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस हुक्के को पर्यटक न केवल निहार रहे हैं, बल्कि दिनभर सेल्फी लेकर अपनी यादों में सहेज कर रख रहे हैं। स्टाल के मुखिया व धरोहर के निदेशक डा. महा सिंह पूनिया ने हुक्के के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि एक समय था जब पंचायतों में हुक्के की शपथ लेकर बड़े बड़े फैसले एक पल में निपटा दिए जाते थे। हुक्के को हरियाणवी संस्कृति में भाईचारे का प्रतीक भी माना गया है। उन्होंने बताया कि आज भी गांवों में जब बैठकों का दौर चलता है तो वहां हुक्के की मौजूदगी लाजमी है बैठकों में हुक्का पीते हुए बड़े बुजुर्गों से युवा उनके अनुभव से रूबरू होते हुए राजनैतिक गलियारों तक की चर्चाएं करते हैं।



Related posts

फरीदाबाद : बीती रात ग्रीन फील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी ने पीछा कर एक कार से अंग्रेजी शराब की13 पेटी बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कोतवाली थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के दो मैनेजरों सहित 5 अधिकारीयों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गोल्ड फ्लैक सिगरेट की बड़ी डब्बी की जगह गलती से छोटी डब्बी देने पर 4 लड़कों ने दुकानदार पर चलाई गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x