Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद विशेष

फरीदाबाद :नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में लौहड़ी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया, थिरकी छात्राएं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में लौहड़ी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने सभी को एक दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनांए देकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। संस्थान के चैयरमेन एस. एन. दुग्गल व उनके पौत्र देवराज और सभी फैकल्टी मेंबर्स ने अग्नि प्रज्वलित कर उसके चारो तरफ परिकर्मा करते हुए पूजा की और अग्नि में रेवड़ी , मूंगफली ,मक्की के दानो से आहुति दी। इस अवसर पर  संस्थान के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल व उनके पौत्र देवराज ने छात्राओं के साथ ढोल की थाप पर खूब जमकर झूमे। छात्राओं ने पांरपरिक पोशाक पहने छात्राओं ने पंजाबी व पाश्चात्य संगीत पर खूब डांस व गिददा करके पूरे संस्थान में खूब धमाल मचाया। सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन कि छात्राओं ने सुन्दर मुन्दरी होए तेरा कौन बेचारा होए लोहड़ी का परंपरागत गीत गाकर पूरे वातावरण में एक अलग ही छठा बिखेर रही थी।



लोहड़ी के इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल ने कहा कि लौहड़ी पर्व हमारी आस्था का प्रतीक है और इस पर्व को पूरे ही उत्तर भारत के लोग धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और इस देश में सभी धर्मो के पर्वो को धूमधाम से मनाया जाता है। यदि सभी पर्वो को आपसी मेलजोल एवं एकजुट से मनाया जाए तो उससे देश व प्रदेश में खुशी का माहौल उत्पन्न होता है जोकि बहुत जरूरी है। इसलिए सभी पर्वो को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी मेलजोल के माहौल में मनाना चाहिए। इस मौके उन्होंने सभी छात्राओं को मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगो में रेवडी, मूंगफली वितरित की एवं सभी को इसी तरह से पर्व मनाते रहने की अपील की और सभी छात्राओं को लोहड़ी कि बहुत शुभकामनांए दी। उन्होंने कहाकि सावित्री पॉलीटेकनिक की पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने लम्बे समय तक संस्थान को बेहतरीन सेवाए दी है और वह सेवनिर्वित हो गई है  और आज भी छात्र उनके दिखाए हुए मार्ग पर चल रही है और आगे बढ़ रही है। इस मौके पर संस्थान की टीचर रीटा शर्मा, नीता गोसाई, रितु पूरी, नीलम गुप्ता, मंजू कोहली, मीना ठाकुर, विनीता, दिव्या मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद: ज्यादा मुनाफा के लालच देकर एक करोड़ 11 लाख रूपए के ठगी करने के मामले में खाताधारक सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज सोमवार को 22 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई तीन कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: राजस्व विभाग के 1 तहसीलदार, 5 नायब तहसीलदार और 1 रिटायर्ड नायब तहसीलदार को सस्पैंड किया गया है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x