Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने वर्षों से कब्जाई गई नगर निगम की करोड़ों रूपए की जमीनों को कराया खाली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने गांव मबई में करोड़ों रूपए की कब्जाई गई जमीनों को आज खाली करा लिया और उस जमीनों पर अवैध रूप से बिटोरे की ढेर लगा कर कब्ज़ा की  हुई थी को आज एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त करते हुए खाली करा लिया।  इस कार्रवाई के दौरान खेड़ीपुल थाना के एसएचओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद थे।

एसडीओ ओ. पी. मोर का कहना हैं कि गांव मवई में गौशाला के समीप नगर निगम प्रशासन की काफी जमीन हैं,जिसे लोगों ने अवैध रूप से पिछले कई सालों से कब्जाई हुई थी और उस जमीनों पर गोवर के बिटोरों ढेर लगा कर अवैध रूप से कब्जाई हुई थी। जिसे आज उनकी की टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से पूरी तरह से  धवस्त कर दिया और जमीनों को खाली करा लिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान डियूटी  मजिस्टेट के रूप में निगम के कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह ,भवन निरीक्षक सुनील , डी. के. सोलंकी के अलावा आदि कर्मचारी गण मौजूद थे।




Related posts

पत्नी की किसी और शख्स के साथ अवैध संबंध होने का शक था इसलिए उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी, पति अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया बल्लभगढ़ की नंदी गौशाला का निरीक्षण, स्थिति तुरंत प्रभाव से सुधारने को कहा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 17 वर्षीय लड़की की हत्या उसकी मां, भाई , मामा, मौसा व मौसी ने गला घोंटकर की थी, और घर में दफना दी-3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x