Athrav – Online News Portal
Uncategorized गुडगाँव

गुरुग्राम : मेट्रो थाना पुलिस ने ओमेक्स मॉल के एक स्पा सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का किया पर्दाफाश मैनेजर सहित 7 लड़कियों को पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम : मेट्रो थाना पुलिस ने ओमेक्स मॉल के स्पा सेंटर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया हैं, पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के मैनेजर सहित 7 लड़कियों को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए सभी लोगों के खिलाफ सेक्टर -50 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं। पकड़ी  गई सभी आरोपी लड़कियों को रात को ही अदालत में पेश किए जाएंगें। इस केस में लड़कियों के साथ किसी भी लड़के को  पुलिस ने नहीं पकड़ा गया हैं, जोकि अपने आप में एक बड़ा सवाल हैं।



प्रभारी पूनम हुड्डा की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि ओमेक्स मॉल, दूसरी मंजिल, सोहना रोड  पर परिलोक स्पा सेंटर हैं जिसमें वेश्यावृति कारोबार लंबे समय से फल फूल रहा हैं, इस के सूचना के बाद उन्होनें छापा मारी के लिए एक टीम तैयार की जिसमें एक पुलिस कर्मी को बोगस ग्राहक बना कर परिलोक स्पा सेंटर में आज रात करीब 7 बजे भेजा जहां पर उनके द्वारा  भेजे गए बोगस ग्राहक का सौदा पक्का हो गया। इसके बाद बोगस ग्राहक ने  अपने टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद उनकी टीम ने स्पा सेंटर में पहुंच गई और छापा मारी शुरू कर दी, इस दौरान वहां से 6 लड़कियां मिली और स्पा सेंटर का मैनेजर मिला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर -50 में विभिन्न धाराओं  के तहत केस दर्ज कर अभी रात को ही सभी लड़कियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

गुरुग्राम जिला में कोरोना के इलाज में प्रयोग होने वाले रेमडेसीविर इंजेक्शन के वितरण के लिए 4 सदस्यीय समिति गठित

Ajit Sinha

केनरा बैंक ने  गुड़गाँव इंडस्ट्रियल एसोशिएशन हाउस में मेगा खुदरा ऋण महोत्सव का आयोजन किया।

Ajit Sinha

गुरूग्राम में उपायुक्त का पदभार संभाला आईएएस अधिकारी अजय कुमार ने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x