Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कोतवाली थाना क्षेत्र में कार सवार दो लड़कों ने दो स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ किया बलात्कार,एक अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : कोतवाली थाना क्षेत में कार सवार लड़कों ने दो छात्राओं के साथ बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित दोनों लड़कियों की उम्र 18 साल से कम हैं और सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों कार सवार आरोपी लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर,एक आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
एसएचओ भारत भूषण का कहना हैं कि आज प्रात : साढ़े आठ बजे दो लड़कियां जिसकी उम्र 18 साल से कम हैं और वह दोनों लड़कियां सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं इनमें से एक लड़की 11 वीं व दूसरी लड़की 9 वीं क्लास में पढ़ती हैं। दोनों लड़कियां एक साथ मुल्ला होटल के पास से एक ऑटो में सवार होकर रोज गार्डेन के पास आई थी वहां पर एक वेगनआर कार में दो लड़के आए और दोनों लड़कियों को अपने साथ कार में बिठा कर ले गए और दोनों लड़कियों के साथ दोनों लड़कों ने बलात्कार किया।आरोपी लड़के पीड़ित लड़कियों के पड़ोसी हैं, लड़कियों ने आपबीती सारी घटना क्रम अपने परिवार वालों को बता दी। इसके बाद उसके परिजन दोनों लड़कियों को लेकर एनएच 2 पुलिस चौकी में पहुंच गई और दोनों लड़कों खिलाफ रेप करने की शिकायत दे दी। उनका कहना हैं कि दोनों आरोपी लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और दूसरे आरोपी की तलाश की अभी की जा रहीं हैं।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर को दिए गए एक-एक वोट से मोदी को मिलेगी मजबूती : योगी आदित्यनाथ

Ajit Sinha

डॉ. मनीषा मेहंदीरत्ता की टीम ने दस वर्षीय बच्चे के फेफड़ों से निकाला खिलौना एलईडी बल्ब

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी की मुश्तैद पुलिस ने एक शख्स को बिना नंबर के चोरी की मोटर साइकिल सहित धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x