Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस पार्टी के फरीदाबाद से 2019 के लोकसभा चुनाव हेतु सुझाव मांगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आल इण्डिया प्रोफेशन कॉंग्रेस फरीदाबाद चैप्टर के जिला अध्यक्ष डाक्टर सौरभ शर्मा ने बताया कि राहुल गाँधी ने देश के सभी प्रोफेशनल से सुझाव मांगे हैं, देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाले सुझाव को वो आने वाले लोकसभा के चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करेंगे, डॉक्टर सौरभ ने बताया कि  राहुल गाँधी ने एक खास मकसद से आल इण्डिया प्रोफेशन कॉंग्रेस का गठन किया हैं जिसके चैयरमैंन शशि थरूर हैं उन्होंने बताया  कि  मोदी की गलत नीतियों का सबसे बुरा असर देश के डॉक्टर,आई टी प्रोफेशनल, इंजिनियर, सीए , जैसे अन्य प्रोफेशनल पर पड़ा है, इस चुनाव में सभी प्रोफेशनल ने एक जुट होकर मोदी को हराया है
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस देश कि पहली पार्टी हैं जिसने प्रोफेशनल को अपनी पार्टी में स्थान दिया हैं और उनके सुझाव को लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करना चाहते हैं राहुल गाँधी एक वर्ष पहले कॉंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे और उन्होंने  एक वर्ष में अपनी कड़ी मेहनत से राजस्थान में तो सरकार बनाई हैं , साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे उन राज्यों से भी बीजेपी को उखाड़ फेंका जहाँ पिछले 15 वर्षों से भाजपा की सरकार थी राहुल गाँधी ने कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी नई जान फूंक दी हैं राहुल गाँधी की नीति सभी को साथ लेकर चलने की नीति है वो झूठ और फरेब की राजनीति नहीं करते और मजदुर ,किसान , युवा , प्रोफेशनल सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं आने वाले लोकसभा चुनाव में आल इण्डिया प्रोफेशन कॉंग्रेस विशेष तौर  पर अपनी भूमिका निभाएगी जिससे देश में काँग्रेस की सरकार आसानी से बन जाएगी

Related posts

DHBVN ने 10 सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,ऊंचा गांव की टीम ने महिला की हत्या के मामले में पति और पति की प्रेमिका को अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव अगले वर्ष इंटरनेशनल स्तर का होगा, समापन- राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x