Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेंट्रल थाना पुलिस ने एसआरएस रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड पर फर्जी कागजात के जरिए व्यवसाय प्रमाण पत्र किया हासिल ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एसआरएस रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड पर सीनियर टाउन प्लानर ने सेंट्रल थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया  हैं। इस मामले में सेंट्रल  थाने के एसएचओ राजदीप मोर का कहना हैं कि इस मुकदमे की अभी जांच की जा रहीं हैं। पहले दौड़ की जांच में अभी तथ्य जुटाए जाएंगे। इसके बाद गिरफ्तारी का दौड़ चलेगा। हालांकि एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल पहले से दर्ज कई मुकदमें में नीमका जेल में बंद हैं।
एसटीपी ने सेंट्रल थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ,सेक्टर -87 में दो लाइसेंस हैं जिसका नंबर -49 /2009 व 78 /2011 हैं। ग्रुप हाऊसिंगके जमीनों का ओकेपेशनल   सर्टिफिकेट था ब्लॉक सी1,सी 2,सी 3 का जोकि डीटीपी से लेना होता हैं,इसके लिए रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ने एक सोची समझी साजिश के तहत फर्जी कागजात तैयार करके धोखाधड़ी से डीटीपी कार्यालय में पेश कर, डीटीपी से ओकेपेशनल हासिल कर ली। सेंट्रल थाना पुलिस ने रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 ,467 ,468 ,471 ,120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर इस केस की आगे की जांच शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद:बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न विभाग पूरी तरह अलर्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने आज ग्रीन फील्ड के एसओएस बालग्राम में अनाथ बच्चों के संग मनाई दीपावली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हुड्डा विभाग अपने सफाई कर्मचारियों को उपकरण मुहैया न करवा कर ,उनके जिंदगी से कर रहा हैं खिलवाड़, चंदोलिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x