Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

उद्योगों को चलाने के लिए डीजल जनरेटर के विकल्प के तौर पर अपनाए सीएनजी-पीएनजी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग,चंडीगढ़ से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालना में उद्योग विभाग द्वारा बुधवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में उद्योगों को चलाने के लिए डीजल जनरेटर के विकल्प के तौर पर  सीएनजी-पीएनजी गैस कनेक्शन उपयोग करने पर बल दिया गया।उपायुक्त नेहा सिंह ने आयोजित सेमिनार में अदानी टोटल गैस लिमिटेड पलवल के प्रतिनिधियों से कहा कि वे विभिन्न औद्योगिक कंपनियों द्वारा उठाए  गए मुद्दों पर एवं जिला पलवल के अंतर्गत स्थित सभी प्रकार की औद्योगिक इकाइयों व सभी प्रकार के व्यापारिक एवं घरेलु संस्थानों में सीएनजी -पीएनजी के पेंडिंग कनेक्शन शीघ्र लगाने सुनिश्चित करे।  जिससे कि सरकार द्वारा प्रदूषण से निपटने के लिए जारी दिशा निर्देशों एवं विद्युत के कट लग जाने के दौरान जिले में स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा डीजल जनरेटर के स्थान पर सीएनजी पीएनजी उपयोग करके इस प्रकार से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि गैस पाईप लाईन बिछाने से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला प्रशासन को सूचित करें इससे संबंधित समस्या का समाधान किया जा सके। कार्यशाला में आगे जानकारी देते हुए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को इकाइयों को डीजल जनरेटर के स्थान पर सीएनजी पीएनजी से चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गयाइस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र पलवल के उपनिदेशक ईश्वर सिंह यादव ने सरकार की मुहिम की जानकारी देते हुए बताया कि  उद्योग एवं वाणिज्य विभाग हरियाणा के जिला उद्योग केंद्र,पलवल द्वारा सीएनजी-पीएनजी के लिए विभिन्न प्रकार की सब्सिडी एवं इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। सेमिनार में सहायक निदेशक अजय कुमार,जिला एमएसएमई केन्द्र,अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष   डॉक्टर S. C. कंसल,  M. मदान एवं  मानवेंद्र  सिंह और अदानी टोटल गैस लिमिटेड से अजय बहादुर सिंह मेनेजर एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में कृषि उपयोग वाली भूमि पर कोई प्रोप्रटी टैक्स नहीं लगेगा, हरियाणा देश का पहला राज्य बना

Ajit Sinha

भजन गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से जीतने में सफल होंगे मोदी सरकार के 3 बार के मंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाइयों के कारखाने में की ताबड़तोड़ छापेमारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x