Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीएम विंडो की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सेक्टर -11 की मार्किट से रेहड़ी -पटरी,कंडम कार को हटाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सीएम विंडो की शिकायत पर आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने सेक्टर -11 की मार्किट में काफी संख्या में अतिक्रमण हटाया। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई। आज की इस कार्रवाई में 10 कंडम कारें , 25 रेहड़ी -पटरी व रेस्टोरेंट के द्वारा सजाए टेबल -कुर्सियों को भी हटाया गया हैं।

खबर हैं कि आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते ने सेक्टर -11 की मार्किट के पार्किंग में लम्बें वक़्त से सड़कों पर तक़रीबन10 से अधिक कारें कंडम अवस्था में खड़ी थी, इसके अतिरिक्त कार मैकेनिक ने भी अपने दुकानों के पास में सड़कों पर ख़राब गाड़ियां खड़ी की हुई थी इन सभी गाड़ियों को नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने क्रेन से हटा दिया। इसके बाद वहां से रेहड़ी पटरियों को भी हटाया गया जिसकी संख्या तक़रीबन 25 हैं। इसके बाद दो टैक्सी स्टेंड को भी हटाया गया। इस कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता (भवन ) सुनील कर रहे थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व सेक्टर -11 पुलिस चौकी के इंचार्ज याकूब खान कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: प्रत्येक घर-परिवार को नशे से बचाकर हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प – नायब सैनी

Ajit Sinha

कोरोना से लड़ते हुए हरियाणा पुलिस के एक और योद्धा ईएसआई गुरमेल सिंह का निधन, डीजीपी मनोज यादव ने जताया शोक

Ajit Sinha

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए हेड कांस्टेबल भीम सिंह को न्यायालय ने लगाया ₹10000 का जुर्माना तथा सुनाई 3 साल की सजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x