Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव जसाना और ढकौला में 5 अवैध कालोनियों में बने अवैध दर्जनों निर्माणों को बुल्डोजर से तोड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज दिन में तिगांव क्षेत्र के अलग -अलग जगहों पर अवैध रूप से विकसित किए जा रहे पांच कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई को भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया। अधिकारी की माने तो इससे पहले भी इन कालोनियों में तोड़फोड़ की गई थी। अधिकारी की माने तो कलोनिनाइजरों नहीं माने तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई जाएगी।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि गांव जसाना व ढकोला में अलग -अलग जगहों पर करीब 12 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से पांच कालोनियों को विकसित की गई थी, जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क, 4 प्रॉपर्टी  डीलर के कार्यालय,5 निर्माणधीन मकानें,40 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल की देखरेख में उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय  डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व तिगांव थाना के एसएचओ वरुण दहिया कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : पत्रकार मनोज भारद्वाज, भाई व मां के साथ घर में घुस कर मारपीट, कातिलाना हमले की कोशिश करने के आरोपी भाई गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तैराकी खेल के अधिकारी/कर्मचारियों के चयन 8 दिसंबर को खेल परिसर सेक्टर-12 में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की मिर्जापुर गांव में मामूली झगड़े में सरेआम गोली चलाने वाले 3 आरोपित अरेस्ट- देखें तस्बीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x