Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ पंचकूला फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद के 15 पुलिसकर्मी, गुरुग्राम के 8 पुलिसकर्मी, सोनीपत के 11 पुलिसकर्मी, पंचकूला के 4 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद पुलिस परिवार के लिए शुक्रवार का दिन भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सेक्टर- 21C स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त, नरेंद्र कुमार एवं भलाई निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय तक ईमानदारी,निष्ठा एवं समर्पण के साथ विभागीय सेवाएं देने उपरांत इंस्पेक्टर राज कुमार, इंस्पेक्टर राम वशिष्ठ, इंस्पेक्टर वीरेंद्र, इंस्पेक्टर विजय पाल, इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, इंस्पेक्टर अतर सिंह, इंस्पेक्टर ओमबीर सिंह, एसआई राधा कृष्ण, एसआई मुकेश कुमार, ईएसआई इनायत खान, ईएएसआई जयराम, ईएचसी सतीश कुमार, ईएचसी अशोक कुमार तथा ईएचसी सुभाष चंद्र सेवानिवृत्त हुए हैं।

उनके सम्मान में फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं समाज सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों का विभागीय कार्यों में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल एक नौकरी नहीं बल्कि एक परिवार है और सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी कर्मचारी फरीदाबाद पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, पुलिस विभाग सदैव उनके सहयोग एवं सहायता के लिए तत्पर रहेगा।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए तथा विभाग में बिताए गए वर्षों को याद करते हुए भावुक क्षण व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।
गुरुग्राम पुलिस के 8 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के निरीक्षक तेजपाल, निरीक्षक जितेंद्र, ऑनरी निरीक्षक हेमंत कुमार, उप निरीक्षक प्रह्लाद, ई/एसआई अशोक, ई/एसआई राजेन्द्र सिंह, ई/एचसी महिपाल व ई/एचसी भीम सिंह की सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरेश पंघाल, सहायक पुलिस आयुक्त (शहर), गुरुग्राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा गुरुग्राम पुलिस में दी गई उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदाई दी।
सेवानिवृत्त होने वाले 11 पुलिस कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई
सोनीपत:आज पुलिस लाइन सोनीपत में आयोजित एक सम्मान एवं विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान निरीक्षक शमशेर सिंह, निरीक्षक सुभाष, निरीक्षक पवन कुमार, ऑनरी निरीक्षक कप्तान सिंह, ऑनरी निरीक्षक ओमप्रकाश, ऑनरी निरीक्षक राजबीर, ऑनरी निरीक्षक सुरेंद्र,  उप निरीक्षक रणबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र, मुख्य सिपाही रामप्रताप व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जीवन प्रकाश को पुलिस विभाग में दी गई उनकी दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में दी गई उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी तथा समाज के प्रति उनकी सकारात्मक भूमिका आगे भी बनी रहेगी। और बताया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुलिस विभाग को अपनी लम्बी एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। विभाग द्वारा उनके योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस समर्पण भाव से इन कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, उसी प्रकार वे आगे भी समाज एवं अपने परिवार के प्रति समर्पित रहकर प्रेरणादायक भूमिका निभाते रहेंगे। 

समारोह के दौरान  आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह, IPS , पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन कुशल पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में पुलिस आयुक्त सोनीपत एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ  एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
पंचकूला पुलिस लाइन में ढोल-नगाड़ों, तालियों और सम्मान के साथ पंचकूला पुलिस के चार कर्मियों की शानदार विदाई
पंचकूला: समाज की सुरक्षा में अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष समर्पित करने के बाद, आज पंचकूला पुलिस परिवार के चार कर्तव्यनिष्ठ सदस्य अपनी लंबी और गौरवशाली सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह का माहौल बेहद अनूठा रहा, जहाँ एक तरफ वर्षों की खट्टी-मीठी और मस्ती भरी यादें थीं, तो दूसरी तरफ ढोल-नगाड़ों की गूंजती धुनें। इस गरिमामयी समारोह में इंस्पेक्टर मुल्ख राज, ऑनरेरी इंस्पेक्टर जसमैल सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह और ईएसएसआई बलविंदर सिंह को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। विभाग के आला अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने मुस्कान के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीसीपी ने पुलिस सेवा की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी का जीवन बेहद त्याग भरा होता है। उन्होंने बिना किसी त्योहार या उत्सव की परवाह किए, लगातार खाकी वर्दी का फर्ज निभाने के लिए सभी चारों पुलिसकर्मियों और विशेष रूप से उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया। डीसीपी ने विश्वास दिलाया कि भले ही वे आज सेवामुक्त हो रहे हैं, लेकिन पंचकूला पुलिस हमेशा एक परिवार की तरह उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने चारों अधिकारियों को जीवन की इस दूसरी पारी को खुलकर और जी भर के जीने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस विदाई समारोह में उपस्थित एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके आगामी जीवन को स्वास्थ्य और खुशियों से भरपूर जीने की कामना की। वहीं, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने भी सभी चारों पुलिसकर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related posts

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनी गुरुग्राम जिला की नीतू सोनी,एक महीने के प्रशिक्षण के बाद स्थापित किया स्वरोजगार। 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद सेे बटन दबाकर 941 चालकों व परिचालकों का तबादला किया।

Ajit Sinha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में निर्दलीय मेयर डा. इंद्रजीत यादव सात पार्षदों के साथ भाजपा में हुई शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x