Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने एक परिवार को एक रोटी मांगने पर,जीजा साले की जम कर पिटाई कर दी,घटना एनआईटी की हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : रविवार रात को एनआईटी के BTW रेस्टोरेंट में बेटी की बर्थ डे पार्टी मनाने गए एक परिवार के सदस्यों को रोटी मांगने पर होटल के कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। इस घटना में जीजा -साला को इतना ज्यादा पीटा की वह दोनों के दोनों लहूलुहान हो गए। घायल अवस्था में दोनों का उपचार कराया गया जिसमें साले साहब की नाक की हड्डी टूट जाने की खबर हैं। पुलिस की माने तो पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी होटल के मैनेजर व 2 -3 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं,इस मामले में किसी भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।
खबर हैं कि एनआईटी के एनएच -2 निवासी संजय कुमार की बेटी कशिश की रविवार को जन्म दिन था। इस कारण से वह अपनी पत्नी हेमा,बेटी कशिश ,साला रजित भाटिया उसकी पत्नी दीपा भाटिया व उसके बच्चे एक साथ बीटीडब्लू रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे वहां पर खाना खाने के दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को 2800 रूपए बिल का भुगतान कर दिया। इसके बाद खाना खा रही बेटी कशिश ने एक रोटी और खाने की इक्छा अपने पिता संजय कुमार से जताई।
इसके बाद संजय कुमार ने रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी से एक रोटी और देने को कहा। काफी इंतजार करने के बाद संजय कुमार को रेस्टोरेंट का कर्मचारी कहता हैं कि काउंटर पर पहले रोटी के पैसे जमा कराओं फिर रोटी लाऊंगा, यह बात संजय कुमार को काफी बुरा लगा,उसने रेस्टोरेंट कर्मचारी को कहा कि जब मैं 2800 रूपए का बिल दे चुका हूँ ,क्या मैं तुम्हें रोटी के 10 रूपए नहीं दे सकता हूँ, के बाद दोनों पक्षों में नौक झोंक काफी देर तक चलता रहा, इसके बाद यह नोक झोंक हाथापाई में बदल गई। इसके बाद मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने मिल कर संजय कुमार व उसके साले रचित भाटिया को इतना ज्यादा मारा की वे दोनों लहूलुहान हो गए। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने चल रहे झगड़े को शांत कराया। पुलिस की माने तो पीड़ित परिवार की महिला की शिकायत पर रेस्टोरेंट के मैनेजर व 2 -3 कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एनआईटी थाने में मुकदमा दर्ज कर इस के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नितिन अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव 29 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

नशे को जड़मूल से खत्म करने के लिए आयोजित की गई बैठक में डीएसपी दलजीत सिंह बैनीवाल एवं बिरम सिंह ने शिरकत की।

Ajit Sinha

हरियाणा: जमीनों की रजिस्टरी करने के मामले में आ रही दिक्कतों को यथाशीघ्र दूर करें-संजीव कौशल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x