Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :पंडित परिवार ने स्वर्गीय शिव चरण लाल शर्मा का जन्म दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया,गर्म कपडे वितरित किए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सोमवार को पंडि़त परिवार ने हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व.पंडि़त शिव चरण लाल शर्मा के जन्म दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती माया शर्मा ने डबुआ कालोनी स्थित चौधरी रणबीर सिंह हुडडा मैमोरियल लैजर वैली पार्क के सामने दिव्यांग बच्चों के स्कूल में आने वाली ठंड को देखते हुए अनाथ बच्चों और बुजुर्र्गाें को गरम कपड़े वितरित किए तथा पौधारोपण भी किया। इस मौके पर पंडि़त परिवार में निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, समाजसेवी नीरज शर्मा,मुनेश शर्मा,समाजसेवी सुरेश पंडि़त,सुरेन्द्र अहलावत,राजन कौशिक,गोविन्द ठाकुर,मदनलाल शर्मा,दयाचंद मास्टर,रामरेखा यादव,कन्हैया लाल,रामलखन कुशवाहा,तुलाराम शास्त्री,सुभाष भडाना,इस्लाम खान, त्रिलोक मास्टर,सुंदर नागर,जीतू गूजर,पप्पू मवई, राजेन्द्र ठाकुर,हरी शंकर गौड, हरवीर मावी, राजीव चौहान,रितेश अरोड़ा, रिंकू कुमार,जाहिद खान,संजय ने भी इस पुण्य के कार्य में अनाथ बच्चों और बुजुर्गों को गरम कपडे वितरित कराने में पंडि़त परिवार का भरपूर सहयोग किया।

इस मौके पर श्रीमती माया शर्मा ने कहा कि आज पूर्व मंत्री शिव चरण लाल जी का जन्मदिवस है और पंडि़त जी के प्रियजनों के अनुसार उनका जन्म दिवस एक प्रेरणा दिवस के रूप में मना रहे हैं। पंडि़त जी चाहे वो राजनीति में थे या समाजसेवा में उन्होंने हमेशा ही समाजसेवा को अपना सर्वोपरि माना हुआ था। गरीब, अनाथ, दिव्यांग बच्चे और पिछड़े, मजदूर वर्ग से उन्हें हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है और उन्होंने अपने मंत्रि कार्यकाल में भी उनके उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलवाई। वह हमेशा ही कहते थे कि समाज के गरीब, अनाथ, पिछड़े वर्गों के दुख-दर्द में शामिल होना और उनकी सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। श्रीमती माया शर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। यदि पात्र को वह समान मिल जाए जिसकी वास्तव में उसे जरूरत है तो दिये गये समान का मान आप बढ़ जाता है। इस अवसर पर पंडित मुकेश शर्मा ने कहा कि पंडि़त परिवार में मानव सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रही है जिसे वे जीवन पर्यन्त करते रहेंगे गरीब, अनाथ व दिव्यांगों बच्चों की शिक्षा , चिकित्सा जैसी सभी आवश्यकताओं के साथ-साथ उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करने में भी पंडि़त परिवार हमेशा तैयार रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद: देश की महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना बहुत जरूरी है- विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नोएडा:अलग -अलग स्थानों से पुलिस ने लाखों रुपए के पटाखों के साथ कुल 8 लोगों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

भाजपा के एक नेता ने महिला पत्रकार के साथ किया बलात्कार, एनआईटी महिला थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x