Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जगमाल एन्क्लेव में बाइक सवार शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश की, बाइक जल कर हुआ खाक, बाल -बाल बचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : शनिवार को पल्ला क्षेत्र के जगमाल एन्क्लेव में एक नशेड़ी शख्स ने एक बाइक में आग लगा दी,जिससे बाइक बुरी तरह से जल कर ख़ाक हो गया। जबकि उस पर सवार शख्स बाल -बाल बच गया। इस संबंध में पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 307, 435 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया जिसे आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया।
मनोज ने पल्ला थाने में दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि वह मकान नंबर-4,गली नंबर -5, बी -2, जगमाल एन्क्लेव,फरीदाबाद का रहने वाला हूँ। वह शनिवार को अपने बाइक पर सवार था उस दौरान कील्विष उर्फ़ मनीष व उसके साथ में 7 -8 अन्य लोग आए और उसकी बाइक में पेट्रोल डाल कर आग लगा कर, उसे जिंदा जलाने की कोशिश की जिसमें वह बाल -बाल बच गया पर उसकी बाइक बुरी तरह से जलकर खाक हो गया।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड क्षेत्र में नगर निगम की जमीनों पर हुए कब्जे को जल्द ही खाली कराया जाएगा -यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज गांव दौलताबाद में हाथों से अवैध रूप से बने शेडों को तोडा, कई बार पहले भी तोड़ चुके हैं।

Ajit Sinha

चण्डीगढ :हरियाणा में आगामी 14 अप्रैल, 2018 तक 30 विभागों की 380 नागरिक सेवाएं डिजीटल माध्यम से एक ही प्लेटफार्म पर मिलना शुरू हो जाएंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x