Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को आज बधाई देने वालों लोगों का तांता लगा रहा,लोगों की शिकायतें सुनी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को आज बधाई देने वालों का तांता लगा रहा,इनमें विभिन्न राजनितिक पार्टियों के नेताओं,सामाजिक संस्थाओं व पत्रकारों के अलावा आदि लोग शामिल हैं, इस दौरान शिकायत लेकर आए लोगों ने भी उनसे मिले और उनकी शिकायतों को भी गंभीरता से सुनी व उन्हें सही कार्रवाई का भरोसा दिया।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बातचीत करते हुए कहा कि उनका सीधा लगाव आमजनों से होगा,वह जब भी चाहे उनसे से मिल कर अपनी बातों को रख सकतें हैं और वह लोग सरकारी नंबर वाले मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं। जेनुअन शिकायतें होने पर अबिलंब कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना हैं कि जल्दी ही वह आमजनों से मिलने का समय फिक्स कर देंगें और लोग एक समय पर आकर उनसे मिल सकेंगें। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि लोग समझ लें कि वह अपने कार्यकाल में गुंडागर्दी,अवैध रूप से जमीनों पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनता जरूर हैं कि उनसे जो लोग भी मिलने आए वह लोग अपना मोबाइल फोन बाहर ही रखे,उनके कार्यालय में लेकर न घुसे। इससे उन्हें कार्य करने में काफी दिक्कतें होती हैं और लोगों की समस्याओं को सुनने में भी परेशानियां होती हैं। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो के समय में जो तनाव उनके कार्यालय के बाहर उपस्थित लोगों में रहता था जोकि आज मिलने आए लोगों में बिल्कुल नहीं देखने को मिला।

Related posts

फरीदाबाद: स्कॉलरशिप दिलवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइड ना देने पर एक व्यापारी की बेरहमी से पीट – पीट कर हत्या करने वाले कार सवार चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x