Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद :दो शराबियों ने बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज व उसके दो सहयोगियों की जमकर पिटाई कर दी,काफी चोटें आई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :दो शराबियों ने बल्लबगढ़ के अनाज मंडी में तीन जीआरपी पुलिस कर्मियों की जम कर पिटाई कर दी जिसमें बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज को काफी चोटें लगी हैं। इस संबंध में आदर्श नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, दोनों आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी हैं।
जांच अधिकारी पन्ना लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज सूरत पाल, सहयोगी सहायक उप निरीक्षक विश्वास सिंह व एक कॉस्टेबल के साथ बल्लभगढ़ के अनाज मंडी के नजदीक 15 नवंबर की रात के तक़रीबन पौने नौ बजे किसी केस के सिलसिले में गए थे। वहां दो शराबी जिनका नाम नरेंद्र उर्फ़ कल्लू निवासी विष्णु कालोनी व विशाल निवासी नवलू कालोनी, बल्लभगढ़ ने मिल कर उपरोक्त तीनों पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी इस मारपीट के दौरान बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज सूरत पाल व सहयोगी सहायक विश्वास सिंह को काफी गंभीर चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक विश्वास सिंह की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 186,332,353 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर,दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित : डीसी जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अरावली की पहाड़ियों से बड़खल में पानी पहुंचाने वाले प्राकृतिक स्रोतों को किया जाएगा दुरुस्त : उपायुक्त-वीडियो।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : राजपुत करनी सेना ने की मासिक आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x