Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने बसंतपुर इलाके में 13 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित किए गए अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज दोपहर में बसंतपुर व इस्माइलपुर इलाके में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान रोड नेटवर्क,4 रिहायशी मकान ,3 प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय, 100 डीपीसी व बाउंड्रीवाल तोड़े गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व नवीन नगर के चौकी इंचार्ज बदन सिंह कर रहे थे।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बसंत पुर व इस्माइल पुर में 13 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं जिसमें अवैध रूप से 100 डीपीसी,बाउंड्रीवाल ,3 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, 4 रिहायशी मकान व रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल की देख रेख में की गई हैं। उनका कहना हैं कि इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व नवीन नगर के चौकी इंचार्ज बदन सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: विकास दुबे के करीबी प्रभात और शरण देने वाले रिश्तेदार, पिता श्रवण और बेटा अंकुर को किया गिरफ्तार-देखे पूरा वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बीकानेर मिष्ठान भंडार में बने मिठाइयों के लिए नमूने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावित्री पॉलीटेक्निक में आज धूमधाम से मनाया गया लौहड़ी पर्व।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x