Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज से छठवां ग्रीन फील्ड परिवार दिवाली मेले का आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने किया शुभांरभ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रीन फील्ड परिवार दिवाली मेला का उद्घाटन विधिवत रूप से प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने आज सांय 7 बजे रिवान काट कर किया, के बाद दीप प्रज्वल्लित किया। इसके बाद वह अपने आरडब्लूए के सभी पदाधिकारियों के साथ पूरे मेले का अवलोकन किया। यह ग्रीन फील्ड दीवाली मेला छठवां मेला हैं और इस मेले को देखने के लिए हर साल 14 -15 हजार लोग आते हैं।
मुख्य अतिथि व आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड परिवार दीवाली मेला हैं,जोकि छठवां मेला हैं। इस मेले को देखने के लिए प्रति वर्ष 14 -15 हजार लोग आते हैं। इस मेले में 40 स्टाल लगाए गए हैं, इन स्टालों पर दिवाली पर्व से जुड़े सभी प्रकार के सामग्री किफायती दरों पर लोगों को आसानी से मिल सकेंगें। इसके अलावा जो लोग इस मेले को देखने के लिए अपने परिवार के साथ आएंगे,उनके लिए खाने -पीने के लिए नाना प्रकार के ब्यंजनों की बेहतरीन ब्यवस्था हैं जोकि खाने पीने के साथ -साथ वह लोग मेले का भी भरपूर लुप्त उठा सकतें हैं जहां तक बच्चों के खेलने कूदने की बात हैं उनके लिए जिम व गेम के साथ आदि इंतजाम हैं। उनका कहना हैं कि मेले को देखने के लिए आए लोगों के मनोरंजन के लिए संस्कृति कार्यक्रम के साथ 3 नवंबर शनिवार को बधाई हो फिल्म के कॉमेडी एक्टर बलजीत कौर,इनायत रॉक बैंड तथा रविवार 4 नवम्बर को मशहूर पंजाबी गायक जज़्ज़ी एंड ऑर्केस्ट्रा पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगें। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी, ओमेक्स सोसायटी, चार्मवुड कालोनी व सेक्टर -37 और उसके आसपास के सेक्टरों से हजारों लोग इस मेले को देखने के लिए हर साल आते हैं। यह मेला प्रति दिन सांय 7 बजे शुरू कर दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: हर क्षेत्र में कामयाबी से हरियाणा में बदल रही है बेटियों के लिए सोच- अमीषा चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए एनएसयूआई ने किया उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव को लेकर सभी पुलिस अधकारियों के साथ बैठक की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x