Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिले भर में पटाखे कम गोलियां ज्यादा चलती हैं, देर रात में सेक्टर -21 बी में एक दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आज कल जिले में पटाखे कम गोलियां ज्यादा चलती हैं अगर ऐसी ही गोलियां चलती रही तो शहर भर के लोग दीपावली त्यौहार कैसे मनांएगें। एक दो दिन बीच करके शहर के अलग -अलग हिस्सों से गोलियां चलने की अक्सर खबरें आती रहती हैं। बीती रात सेक्टर -21 बी स्थित एक स्कूल के पीछे एक दूकानदार को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में दूकानदार को सेक्टर -21 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उनका ईलाज अभी चल रहा हैं।
वेद प्रकाश का कहना हैं कि वह सेक्टर -21 बी के मकान नंबर -674 में रहते हैं , उनका बेटा बाल किशन सेक्टर -21 बी स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल के सामने मार्किट में परचून की दुकान करता हैं ,वह रात के तक़रीबन 10 बजे अपने दूकान से अपने घर की तरफ जा रहा था जैसे ही वह जीवा स्कूल के पीछे पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके लेफ्ट साइड में जा लगी। उनका कहना हैं कि वह लोग गंभीर अवस्था में उसे सेक्टर -21 के एक निजी अस्पताल में ले आए जहां पर उसका ईलाज किया जा रहा हैं। इस संबंध में एनआईटी एसएचओ का कहना हैं कि अज्ञात बदमाश के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 307 ,379 बी व 511 के तहत केस दर्ज इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इसके बाद सेक्टर -37 के 12 /2 में एक प्रॉपर्टी डीलर हेमराज के ऊपर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। इसके बाद पल्ला क्षेत्र में दो प्रॉपर्टी डीलरों भाई के ऊपर गोलियां बरसाई गई जिसमे एक भाई अली खान की मौत हो गई थी ,दूसरे भाई रुस्तम का ईलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं।

Related posts

फरीदाबाद :क्लैम सैटलमेंट में ग्राहकों की मदद कर अहम भूमिका निभाएं अभिकर्ता, बेहतरीन कार्य करने वाले स्टाफ को किया सम्मानित : वीके धर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी कार्य करते हुए महिलाओ को गुनगुगाने चाहिए गाने एवं अपनी कला के लिए भी निकालना चाहिए समय

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने डीजीपी  मनोज यादव के कार्यकाल को 20  फरवरी, 2021 से अगले आदेशों तक बढ़ा दिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x