Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :उद्योगमंत्री विपुल गोयल के अनदेखी के शिकार सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल,स्वागत, लखन सिंगला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गांव बुढैना से भाजपा का दामन को छोड़ कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उद्योग मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक विपुल गोयल पर कार्यकर्ताओं ने अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
गांव बुढैना पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का वहां के सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंगला ने कहा कि हरियाणा भाजपा का शासन नहीं बल्कि कुशासन देख रहा है। भाजपा के राज में शहर को स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि स्लम सिटी बना कर रख दिया है। आज फरीदाबाद की दुनिया में बदनामी इन भाजपा नेताओं के कारण हो रही है। वहीं, यहां नए उद्योग न आकर पुराने उद्यमी भागने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि भाजपा के उद्योग मंत्री इसी शहर में रहते हैं। सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों को 24 घंटे बिजली देने की बात करती है जबकि गांवों को मुश्किल से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। सिंगला ने कहा कि भाजपा जुमलों और झूठ के सहारे सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। इस बार जनता इनसे बदला लेने के लिए तैयार बैठी है।
यहां भाजपा नेता मनोज चंदीला व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि उद्योग मंत्री एवं क्षेत्र के भाजपा विधायक विपुल गोयल उनके गांव बुढैना के साथ अनदेखी कर रहे हैं जिसके कारण गांव बुढैना विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने वालों में गांव के सैकड़ों बुजुर्गों एवं युवाओं में जीत चंदीला, दादा अशोक, चौ नत्थूराम, भंवरलाल, चौ अंतराम, चौ जगराम, चौ बिजेंद्र, चौ बेगराज, चौ मूलचंद, चौ फिरे काका, चौ बिज्जी, चौ रणबीर, चौ ब्रह्मी, सुंदर, चौ राजेश नंबरदार, चौ पनता, चौ रवीन्द्र भाटी, चौ जयवीर, चौ रोशन नंबरदार, चौ राजपाल, चौ जसवंत, चौ महावीर व अन्य शामिल रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पूरी तरह से निर्मित नए परिवहन वाहनों का पंजी करण डीलरों के माध्यम से करवाने का लिया निर्णय

Ajit Sinha

हरियाणा आबकारी विभाग को दो वर्षीय आबकारी नीति 2025-27 के पहले चरण में मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ट्रांसपोर्टर परिवार ने अपने पुत्र वधु शिल्पी की जहर खिला कर की हत्या और मृतका के मायकों वालों के साथ अस्पताल में की मारपीट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x