Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग से 5 लाख रूपए की रंगदारी मांगने व न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला,केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सेंट्रल थाना पुलिस ने नगर निगम के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग से 5 लाख रूपए की रंगदारी मांगने, कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे को वापिस लेने व न लेने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। एसएचओ राजदीप मोर का कहना हैं कि इस केस में अभी जांच की जारी हैं,के बाद जल्द ही आरोपी बदमाश दीपक उर्फ़ दीपू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग का कहना हैं कि गांव अजरौंदा निवासी दीपक उर्फ़ दीपू ने पिछले साल अगस्त महीने में उनके बेटे के साथ सेक्टर -15 की मार्किट में मारपीट करके उसके दोनों हाथों को तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होनें आरोपी बदमाश दीपक उर्फ़ दीपू के खिलाफ सेंट्रल थाने में केस दर्ज करवाया था। उनका कहना हैं कि यह मुकदमा आज भी अदालत में विचाराधीन हैं। इस बीच में आरोपी बदमाश दीपक उर्फ़ दीपू ने अलग -अलग माध्यम से कई बार उनके ऊपर दबाव बना कर समझौता करने की कोशिश की पर वह नहीं माने। अब उस केस की अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी हैं। उनका कहना हैं कि अदालत से उसका सजा लगभग तय हैं। उसने पिछलें दिनों एक धमकी भरा पत्र लिख कर उनसे 5 लाख रूपए की रंगदारी की मांग की, अदालत में विचाराधीन केस को वापिस लेने व न लेने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी हैं। उनका कहना हैं कि इस संबंध में उन्होनें सेंट्रल थाने में एक शिकायत दी हैं। इस मामले सेंट्रल थाने के एसएचओ राजदीप मोर का कहना हैं कि आरोपी दीपक उर्फ़ दीपू के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 387 व 506 के तहत केस दर्ज कर दी हैं। अभी इस केस में जांच की जारी हैं, के बाद जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बिल्डिंग निर्माण के दौरान खुले में डस्ट,रोड़ी, मलबा रखने पर एमसीएफ ने बिल्डरों के नाम काटे चालान

Ajit Sinha

गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अरविंद केजरीवाल की हिसार में होने वाली “हरियाणा बचाओ रैली” का लिया जायजा

Ajit Sinha

भाजपा ने महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए जितने नियम कानून बनाए उतने किसी सरकार ने नहीं बनाए : रेणु भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x