Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महाराज अग्रसेन ने अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी समाज में मजबूत आधार देने वाली व्यवस्था कायम की. लखन सिंगला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में ओल्ड फरीदाबाद के युवाओं ने हवन का आयोजन किया और प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला शामिल हुए। सिंगला ने कहा कि महाराज अग्रसेन के संदेश को हमारे युवा पूरी दुनिया में फैला रहे हैं।
भगवान अग्रसेन युवा परिवार की ओर से ओल्ड फरीदाबाद में इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया। सबसे पहले सुबह अनाज मंडी में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भागीदारी की। इसके बाद अनाज मंडी से अग्रसेन चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई जिसको मुख्य अतिथि एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मेहंदीवाले, मुकेश शास्त्री, अनिल गुप्ता चांदीवाले, मनोज अग्रवाल, प्रवीन चौधरी, सीमा भारती गर्ग, प्रमोद गुप्ता, सुभाष गोयल, राकेश गर्ग, महेश गुप्ता, मास्टर जगदीश अग्रवाल, खूबचंद मंगला,अरविंद गोयल आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखन कुमार सिंगला ने कहा कि अग्रवाल समाज के युवाओं ने देश व दुनिया में महाराज अग्रसेन के संदेशों और आदर्शों को स्थापित किया है। हमारे युवा एक ओर संस्कृति और दूसरी ओर आधुनिकता का समावेश कर आगे बढ़ रहे हैं। उस पर हमें गर्व है। सिंगला ने कहा कि महाराज अग्रसेन ने अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी समाज में मजबूत आधार देने वाली व्यवस्था कायम की थी जिसे हमारे समाज के लोग आज भी मानते हैं। उन्होंने सुंदर आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी। शाम को तेल मिल से चांदीवाला धर्मशाला तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान, महाराजा अग्रसेन आदि सुंदर झांकियां शामिल थी।
इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप ये मुकेश गर्ग, वरुण गर्ग, नवीन गोयल, विनीत गर्ग, राजू सिंगला, मनोज गुप्ता, नितिन सिंगला, रोहित सिंगला, मुकेश अग्रवाल, ब्रजेश गोयल, दिनेश गर्ग, वैभव जैन,वरुण जिंदल,विमल गुप्ता, अमन गोयल, मुकेश जिंदल, नकुल गुप्ता,अंकुर गुप्ता, लक्ष्मण गोयल, हितेश गोयल, राजेश गर्ग, नरेश सिंगला,मनीष गर्ग, जवाहर बंसल, राजीव गुप्ता, पवन सिंगल, ऋषिराज गुप्ता, कपूरचंद अग्रवाल, शिव कुमार,गुप्ता, नितिन गोयल,अनुज गोयल,संजय गोयल, दिनेश गर्ग,रविंद्र सिंगला, जयचंद अग्रवाल, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : खेड़ीपुल थाना को सेक्टर – 85 से खेड़ी पुल के समीप शिफ्ट किया गया, पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, आज बन रहे 33 अवैध निर्माणों को किया सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा नेता ज्ञान चंद भड़ाना सहित तीन लोगों के खिलाफ करोड़ों की जमीनों पर कब्ज़ा और अवैध निर्माण करने का मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x