Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सिद्धपीठ हनुमान मंदिर से जैसे हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली,पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, पथराव ,लाठीचार्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सिद्धपीठ हनुमान मंदिर ,एक नंबर मार्किट से आज सांय साढ़े चार बजे के करीब भगवान हनुमान जी की शोभा यात्रा निकालने की कोशिश की तो पुलिस ने शोभा यात्रा को उसी वक़्त रोक दिया। इससे भड़के लोगों ने मंदिर के ऊपर से पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया से घबराए पुलिस कर्मियों ने लोगों पर जमकर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 4 -5 लोगों को हिरासत में ले लिया। आज सुबह से मदिर के गेट के आगे पुलिस का जमाबड़ा था। दशहरा मनाने को लेकर तनाव अभी भी बरक़रार हैं। हालांकि मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने पुलिस पार्टी पर पथराव करने से इंकार किया हैं।
दशहरा उत्सव मनाने की जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने से नाराज लोगों ने सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के गेट के अंदर से ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जैसे जैसे वक़्त बीतता गया वैसे -वैसे पुलिस प्रशासन मंदिर के सामने एकत्रित होने लगे। जिससे मंदिर के पदाधिकारी गण मंदिर के प्रांगण में फंसे रह गए और जैसे ही शाम के साढ़े चार बजे तो मंदिर के लोग भगवान हनुमान जी की शोभा यात्रा निकालने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उसे रोक दिया। इस दौरान किसी शरारती शख्स ने मंदिर के ऊपर से पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद: एसटीएफ की टीम और हत्या आरोपित के बीच मुठभेड़, आरोपित ने खुद मारी अपने पैर में गोली -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: छोटे से छोटे कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव: नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी, पहुंचेंगे सांसद डा. सुशील गुप्ता, विधायक सौरभ भरद्वाज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x