Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने महाराजा अग्रसेन के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए मालदीव सरकार का जताया आभार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में महाराजा अग्रसेन के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मालदीव सरकार का आभार व्यक्त किया है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नाम पत्र लिखकर महाराजा अग्रसेन के नाम डाक टिकट जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महाराजा अग्रसेन के साथ साथ सभी भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मालदीव सरकार की सराहनीय पहल से दोनों देशों के कारोबारी रिश्ते भी मजबूत होंगे ।
विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने मानवता और कुशल शासन से पूरी दुनिया के लिए उदाहरण पेश किया है और उनके दिखाए मार्ग पर जो राष्ट्र चलेगा वह निश्चित तौर पर तरक्की करेगा। विपुल गोयल ने कहा की मालदीव सरकार ने महाराज अग्रसेन के नाम पर डाक टिकट जारी कर यह दिखाया है कि दुनिया भर के बुद्धिजीवी लोग महाराजा अग्रसेन को कितना मानते हैं। भारत सरकार ने 1976 में ही महाराजा अग्रसेन की नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया था लेकिन किसी दूसरे देश ने उनके नाम पर पहली बार डाक टिकट जारी किया है। मालदीव सरकार के इस कदम के बाद वहां के मारवाड़ी समुदाय खुशी की लहर है जिनका मालदीव के उद्योग जगत में बड़ा स्थान है। साथ ही भारत में भी मारवाड़ी और अग्रवाल समाज मालदीव सरकार द्वारा महाराजा अग्रसेन को दिए सम्मान के लिए आभार व्यक्त कर रहा है।

Related posts

हरियाणा में 6 आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले,पानीपत और पलवल के डीसी भी बदले।

Ajit Sinha

विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन टाउन पार्क सेक्टर-12 फरीदाबाद में आयोजित किया गया – रविंद्र गुप्ता

Ajit Sinha

ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूट के इरादे से मालिक को गोली मारने के तीन आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x