Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :एसजीएम नगर थाना ने फरारी कैदी विकास दलाल के एक काले रंग की बाइक व कपडे तिकोना पार्क के पास से बरामद की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :एसजीएम थाना पुलिस ने हत्या व हत्या की कोशिश करने के 17 मुकदमें के फरारी कैदी विकास दलाल के एक काले रंग की मोटर साइकिल व कपड़े आज दोपहर के वक़्त तिकोना पार्क से बरामद की गई हैं। बरामद किए गए सामानों की जांच क्राइम ब्रांच व एसजीएम नगर थाने की पुलिस अपने – अपने एंगल से कर रहीं हैं। बताया गया हैं कि भागते समय कैदी विकास दलाल ने जो कपडे पहने हुए था, बिल्कुल उसी कलर के कपडे पुलिस ने बरामद की हैं।
खबर हैं कि एनआईटी के तिकोना पार्क के पास से पुलिस ने एक काले रंग की मोटर साईकिल व कुछ कपडे पुलिस ने आज बरामद की हैं, पुलिस की माने तो मोटर साइकिल का रजिस्टेशन फर्जी हैं,कपडे के कलर तो वहीँ हैं, पर वह थोड़ा छोटा लगता हैं। मोटर साईकिल चोरी की हैं, इन सभी पहलुओं पर अभी जांच की जा रहीं हैं। वैसे भी फरारी कैदी विकास दलाल की तलाश में पुलिस की कई टीम इस वक़्त कार्य कर रहीं हैं। आपको बतादें कि नीमका जेल से कुख्यात अपराधी विकास दलाल को सोमवार सुबह बी. के. अस्पताल में दांत के दर्द का इलाज कराने हेतु पुलिस कर्मी लाए थे, जैसे ही पुलिस कर्मी डॉक्टर से चेक करवा कर कैदी विकास दलाल को बाहर की तरफ लाए तो पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने हवा फायरिंग शुरू कर दी, जिसे उपस्थित पुलिस कर्मी घबरा गए, इस दौरान कैदी विकास को छुड़ा कर अपने साथ ले गए। इस दौरान छोले -भठूरे खा रहे इकबाल नामक एक बेकसूर शख्स को गोली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस ने फायरिंग करते हुए उसका काफी पीछा किया पर वह आरोपी भागने में सफल हो गया।

Related posts

फरीदाबाद : अतिरिक्त उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर तीन दिवसीय प्रातःकालीन शिविर का किया शुभारम्भ

Ajit Sinha

पानीपत पुलिस ने कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को लिया हिरासत में, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जबरन छुड़वाया, और गाडी में बिठाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मॉडल संस्कृति, सेक्टर 55 की छात्रा जिया विमल ने 10 मीटर निशानेबाजी में जीता रजत पदक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x