Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पर्वतीया कालोनी के चाचा चौक से एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले जाते सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद,12 लाख थे ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आज तड़के चाचा चौक के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन को पिककप गाडी में आए तक़रीबन एक दर्जन चोर उखाड़ कर ले गए। उखाड़े गए एटीएम मशीन में तक़रीबन 12 लाख रूपए थे। यह सारा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इन चोरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 4 टीमें व सारन थाने की पुलिस मेवात जिले में अलग -अलग छापेमारी कर रहीं हैं।
चौकी इंचार्ज विनोद गोदारा का कहना हैं कि चाचा चौकी के समीप एचडीएफसी बैंक का एटीएम मशीन लगा हुआ था जिसे आज तड़के 3 बजकर 8 मिनट पर एक पिकअप गाडी में करीब 10 -12 चोर आए और सुबह के 4 बजे एटीएम मशीन को उखाड़ कर, पिकअप गाडी में डाल कर चलते बने। इसके बाद किसी शख्स ने इस घटना की सूचना उन्हें मिली तो और वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए, इस केस की जांच शुरू कर दी।
उनका कहना हैं कि जांच के दौरान वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें देखा गया हैं कि एक पिककप गाडी में 10 -12 लोग मौजूद हैं, जो एटीएम मशीन को उखाड़ कर पिककप गाडी में रख रहे हैं और उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहा हैं। उनका कहना हैं कि यह चोर लोग मेवात के हैं, जिनकी तलाश मेवात में क्राइम ब्रांच की कई टीमें अलग -अलग छापेमारी कर रहीं हैं। उनका दावा हैं कि एटीएम चोर जल्दी ही पकडे जाएंगे। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि जिस वक़्त एटीएम मशीन की चोरी की गई उस वक़्त उसमें तक़रीबन 12 लाख रुपए रखे हुए थे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में धूमधाम से मनाया नववर्ष समारोह।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ ओपी भल्ला की 9वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए 16 सितंबर को मानव रचना में मेगा रक्तदान शिविर 2022

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी गांव में सर्वे के नाम पर मजदूर परिवारों के साथ मजाक- मजदूर आवास संघर्ष समिति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x