Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भाजपा की सरकार जुमलों की सरकार हैं, पानीपत रैली की सफलता के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय : सुमित गौड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आगामी 30 सितंबर को पानीपत में आयोजित ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेसी नेताओं की एक बैठक सेक्टर-12 स्थित कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू चंदीला उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने संयुक्त रुप से कहा कि यह रैली भाजपा की ताबूत में आखिरी कील का काम करेगी। इस रैली में हरियाणा के कोने-कोने से लाखों लोग एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के हाथों को मजबूत करेंगे और यह बिगुल बजाएंगे कि हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पानीपत रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है, जनसपंर्क अभियान के दौरान वह जहां-जहां गए, वहां लोगों ने एक स्वर में उन्हें विश्वास दिलाया कि वह भारी तादाद में फरीदाबाद से पानीपत कूच करके कांग्रेस को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्ष केवल और केवल जुमलों में बीत गए, अच्छे दिनों के रुप में लोगों को नोटबंदी, जीएसटी व महंगाई की सौगात मिली है,जिसके चलते हर वर्ग आज इस सरकार के कृत्यों से तंग आ चुका है और इससे छुटकारा पाना चाहता है। कांग्रेसियों ने कहा कि फरीदाबाद से भी सैकड़ों वाहनों में हजारों की संख्या में लोग पानीपत के लिए रवाना होंगे और पानीपत से परिवर्तन का बिगुल फूंकेंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया, देव पंडित, दिनेश पंडित, वरुण बंसल, वरुण बंसल, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, श्रेय शर्मा, वैभव शर्मा,नागिन, भोला ठाकुर सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

साइबर फ्रॉड से रहे सावधान: बिजली कटने के फेक मैसेज के लिंक को न करें क्लिक-रणजीत सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने दो थानों के एसएचओ समेत 4 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी वसीयत बनाने के एक मामले में मामा -भांजा के खिलाफ सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x