Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम : बीती रात एक केंटर ने गोल्फ कोर्स के समीप राइडर पर सवार दो पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी, एक की मौत, चालक गंभीर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : बीती रात तेज रफ़्तार एक केंटर ने गश्त कर रहे राइडर सवार दो पुलिस कर्मियों को को रौंद दिया जिसमें दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक पुलिस कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई,मरने वाला पुलिस कर्मी एसपीओ में तैनात था। उसकी आज पूरे सम्मान के साथ उसके पत्रिक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि घायल पुलिस कर्मी का अभी मेदांता अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर की रात 11 बजे के करीब राइडर पर तैनात पुलिस कर्मी (एसपीओ ) संजय व सिपाही सतेंद्र राजेश पायलट चौक ,गोल्फ कोर्स रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार केंटर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे राइडर पर तैनात दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की माने तो दोनों पुलिस कर्मियों को गंभीर अवस्था में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर ईलाज के दौरान एसपीओ ( पुलिस कर्मी ) संजय की मौत हो गई। संजय के शव को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसके पत्रिक गांव में पूरे सम्मान के साथ दाह -संस्कार कर दिया गया हैं। बताया गया हैं कि संजय , पटौदी ,गांव शेरपुर के रहने वाले थे, वह 18 सालों तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के सेवानिवृत हुए। इसके बाद एसपीओ गुरुग्राम पुलिस में भर्ती हुए थे। दो सालों से गुरुग्राम पुलिस में बतौर एसपीओ थे।

Related posts

फरीदाबाद: एमसीएफ की डीलिमिटेशन/ वार्डबंदी का फाइनल ड्राफ्ट बना कर भेजा हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्यालय : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उद्योगों के लिए हुनरमंद युवाओं का होना जरूरी : महानिदेशक एसडीआईटी आरसी बिधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज जिला पलवल के सलमा हॉस्पिटल में की छापेमारी, अवैध रूप से भ्रूण की हत्या, पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x