Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : आईंएमटी थाना मानेसर ने आज अडवाणी गैंग के कुख्यात व 50 -50 हजार के दो ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : आईएमटी थाना मानेसर ने आज अडवाणी गैंग के कुख्यात व 50 -50 हजार रूपए के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, एक देशी कट्टे व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए दोनों बदमाशों ने 24 से अधिक वारदातों को गुरुग्राम में ही अंजाम दे चुके हैं।
थाना प्रबंधक मनोज कुमार का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बाइक पर दो लड़के सवार होकर सेक्टर -3 आईएमटी के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में हैं। इसके बाद उन्होनें तुरंत एक टीम गठित की और उस टीम को पकड़ने के लिए भेज दिया। उनकी टीम ने जब दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया तो उसमें दोनों बदमाश फंस गए। उनका कहना हैं कि दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर जब गहनता से पूछताछ की तो उन लोगों ने अपना नाम साजिद व संदीप निवासी गांव बलाई ,थाना नगीना, जिला नूह बताया। आरोपी साजिद व संदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि वह लोग अडवाणी गैंग के सदस्य हैं और उनका असल काम हैं वाहनों व टायरों की चोरी करना, इसके अलावा एटीएम मशीनों को तोड़ व उखाड़ कर उसमें से नगदी की चोरी करना हैं। यह लोग इस तरह की तक़रीबन 24 वारदातों को सिर्फ गुरुग्राम में ही अंजाम दे चुके हैं। उनका कहना हैं कि वारदात के वक़्त कोई भी शख्स इन लोगों का विरोध करता हैं तो यह लोग उसे गोली मारने में भी नहीं हिचकते थे। दोनों बदमाशों पर हरियाणा पुलिस ने 50 -50 इनाम रखे हुए थे ।

Related posts

पहले शख्स की गला घोंट कर हत्या कर दी, हत्या हादसा लगे इसलिए उसकी लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: 17 फरवरी की दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेंगे आदेश

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज गुरुग्राम की धरती से युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x