Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आमिर सुहेल हत्याकांड में सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक ऑडियो के आधार पर दो लोगों के खिलाफ किया हत्या का मुकदमा दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने आज एक शख्स हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया हैं,पुलिस ने मृतक लड़के की शव को बी. के. अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौप दिया हैं। हत्या से पूर्व में मृतक आमिर सुहेल के मोबाइल से जान से मारने की धमकी देने के ऑडियो मिले हैं।
अफजर अली निवासी मकान न. बी. ई -957,बड़खल एक्सटेंशन ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि उसका बेटा आमिर सुहेल एक कृष्णा फर्नीचर नामक कंपनी में नौकरी करता था। वह बीते 21 अगस्त को अपने डियूटी से लौट रहा था उस वक़्त शाम के साढ़े 5 बज रहे थे। उसी दिन शाम को वह अधमरा अवस्था में ग्रीन फील्ड कालोनी स्थित ओमेक्स के पास मिला था। इसके बाद उसे ईलाज के लिए सेक्टर -21 स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां पर उसका सिर्फ दो दिनों तक ईलाज चला ,इसके दो दिनों के बाद परिजनों ने रेलवे रोड स्थित एक हॉस्पिटल में ले गए पर उसका 27 अगस्त की सांय के समय ईलाज के दौरान मौत हो गई। उनका कहना हैं कि इलाज के दौरान मृतक आमिर सुहेल के मोबाइल फोन को चेक किया गया तो उसमें एक संजय नामक लड़का उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसमें एक सुशील नामक शख्स का नाम लिया जा रहा हैं। एसएचओ विशाल कुमार का कहना हैं कि इस मामले में आरोपी संजय ,सुशील व अन्य के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 , 506 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर ,इसके आगे की जांच शुरू कर दी हैं।

Related posts

डीजीपी मनोज यादव ने मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के दिए दिशा-निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जुआ खेलने वाले 37 जुआरियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार,143200 बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डायनेस्टी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय विमला वर्मा के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हजारों लोग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x