Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :स्लम बस्ती में रक्षाबंधन मनाने पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल को सभी धर्म की महिलाओं ने बांधी राखी, साड़ी बांटे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सभी धर्म की महिलाओं ने आज जिस तरह से राखी बांध कर अपनापन दिखाया है वो साबित करता है कि पिछले 4 सालों में महिलाएं बीजेपी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से खुश हैं और आगे भी स्लम बस्तियों में विकास कार्य करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मिलार्ड कॉलोनी में व्यक्त किए जहां वो संजय नगर और मिलार्ड कॉलोनी की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाने पहुंचे। इस मौके पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म की महिलाओं ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल को राखी बांधी।
रक्षाबंधन के मौके पर विपुल गोयल ने 2000 महिलाओं को साड़ी का तोहफा देकर और उनसे राखी बंधवाकर उनके त्यौहार को खास बना दिया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि उन्होंने स्लम बस्ती की बहनों को वचन दिया है कि उनके विकास में वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विपुल गोयल ने कहा कि वह हर त्यौहार स्लम बस्तियों में मनाते हैं क्योंकि जरूरतमंदों के साथ त्यौहार मनाने ही असली खुशी मिलती हैं। विपुल गोयल ने कहा कि पूर्व सरकारों में कोई नेता स्लम बस्तियों में चुनाव के बाद झांकता तक नहीं था लेकिन बीजेपी सरकार ने जितना सेक्टरों और गांव में विकास कराया है उतना ही विकास स्लम बस्तियों में कराया है। मुस्लिम महिलाओं के राखी बांधने पर विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पूरे देश में दी जाती है क्योंकि हम लोग एक साथ हर त्यौहार मनाते हैं। विपुल गोयल ने इस मौके पर सभी से महिला सशक्तिकरण के लिए घर और बाहर महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए बराबरी के अवसर देने की भी अपील की।

Related posts

फरीदाबाद: समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक और मर्डर: मेरे नाबालिग बेटे को शराब पीला कर मत बिगड़ों कहने पर पिता को बदमाशों ने मार डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसआरएस पर्ल सोसायटी, अशोका एन्क्लेव -3 और गांव जसाना में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x