Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -56 ने गलत तरीके से नए आधार कार्ड बनाने व आधार कार्ड पर हुई गलती को ठीक करने वाले दो लड़कों को पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच सेक्टर -56 ने आज दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किए हैं , जो अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने और गलत नाम व पता ठीक करने का कार्य करते थे। इसके एवज में अपने ग्राहकों से 200 रूपए से लेकर 500 रुपए तक चार्ज करते थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 43 बने हुए आधार कार्ड व 22 रसीदें बरामद की गई हैं।
प्रभारी आनंद कुमार का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज विकास गुप्ता व दीपक गुप्ता निवासी गांव लुचियान, जिला गाजीपुर,बिहार को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि दोनों आरोपियों ने राजेंद्र सिंह चौक पर एक किराए के कमरे में नए आधार कार्ड बनाने व बने हुए आधार कार्ड में हुई गलती को ठीक करने के कार्य को अवैध रूप से करते थे। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी विकास गुप्ता व दीपक गुप्ता ने बताया कि उसने अपने दोस्त के लेपटॉप को जिसमें आधार कार्ड बनाने के सॉफ्टवेयर लोड थे को जानबुझ कर चुपके से ख़राब कर दिए थे और इसके बदले में उसे नई लेपटॉप दे दी और उसकी ख़राब लेपटॉप को दिल्ली में ठीक करवा कर, उसी लेपटॉप से यह धंधा आरोपी विकास व दीपक ने शुरू कर दिए । उनका कहना हैं कि यह लोग अभी तक 150 नए आधार कार्ड व 400 आधार कार्ड पर हुए गलती की ठीक कर चुके हैं, इसके लिए प्रति कार्ड 200 से लेकर 500 रूपए तक चार्ज किया करते थे। यह लोग सांय 5 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक कार्य किया करते थे।

Related posts

फरीदाबाद: निलंबन व उत्पीड़न की कार्रवाई रद्द नही हुई तो सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी: सन्तराम लाम्बा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार, कर्मचारी, क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज:विक्रम सिंह

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद पुलिस में भर्ती 167 नए एसपीओ की थाने-चौकियों में की गई पोस्टिंग- पुलिस आयुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x