Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: माध्यमिक शिक्षा विभाग का क्लर्क कुलदीप 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने आज माध्यमिक शिक्षा विभाग सेक्टर -5  पंचकूला कार्यरत एक क्लर्क  कुलदीप को 20,000/-रूपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा नंबर – 11 दिनांक 24 मार्च 2025, धारा 7 पी.सी. एक्ट, थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है।विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा मग.हतंजपं योजना के तहत नौकरी लगने के लिए   अदालत , फतेहाबाद में केस दायर किया हुआ है। उसके द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई में माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत आरोपित  कुलदीप क्लर्क उपरोक्त न्यायालय फतेहाबाद में शिक्षा विभाग से सम्बन्धित दस्तावेज लेकर हाजिर होता है। उसके द्वारा उससे कहा गया कि वह तुम्हारे केस में शिक्षा विभाग की तरफ से कोई अड़चन नहीं आने देगा तथा उसके द्वारा कोर्ट के पी.पी. (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर/सरकारी वकील)का नाम लेकर उससे 20,000/-रूपये (बीस हजार) नकद राशि बतौर रिश्वत की मांग की गई है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी. हिसार की टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित कुलदीप क्लर्क उपरोक्त को  उसके द्वारा शिकायतकर्ता से ली गई  20,000/-रूपए  नकद राशि बतौर रिश्वत लेते  न्यायालय परिसर फतेहाबाद से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है तथा इस प्रक्रिया में धारा 105 बी.एन.एस.का पालन भी किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : बेटा पैदा न करने की माँ को बेरहमी से पिटाई की गवाह बनी मासूम बच्ची,बोली फ्राईपैन और डंडे से पापा ने की पिटाई।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: प्राइवेट कंपनी की सीनियर सेल्स मैनेजर की हत्या, ब्यॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फोटो जर्नलिस्ट पर चाकू जानलेवा हमला करने वाले बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x