Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज गांव दौलताबाद में हाथों से अवैध रूप से बने शेडों को तोडा, कई बार पहले भी तोड़ चुके हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम द्वारा एक ही स्थान पर कई बार तोड़फोड़ की कार्रवाई कर चुकी हैं, वावजूद इसके गाय -भैसों को बांधने हेतु अवैध रूप से शेडों को बना लेते हैं, इसका मतलब साफ़ हैं कि ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती हैं,इस कारण से कब्ज़ाधारियों के होसलें काफी बुलंद हैं। नगर निगम चाहे तो अवैध कब्ज़ाधारियों के खिलाफ इलाके के थाने में केस दर्ज करवा सकती हैं, न जाने ऐसा क्यों नहीं करते हैं,लोगों जहन में यह सवाल हैं ।
एसडीओ पदम् भूषण का कहना हैं कि सेक्टर -16 ए स्थित गांव दौलताबाद में एक स्कूल के साथ में सड़क के दोनों किनारों में लोग अवैध रूप से शेड बना कर गाय -भैसों को बांधते हैं, कच्चे मकानों को बना कर उसमें रहते भी हैं। उनका कहना हैं कि आज उन्होनें अपने टीम को मौका देखने हेतु भेजे थे, जब उन्होनें देखा कि बल्लियों को लगा कर शेडों को बनाए हुए हैं, को उन्होनें बल्लियों को हटा कर शेडों को निचे की तरफ गिरा दिया। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि जिस जगह पर कब्जाधारी लोग अवैध रूप से शेड बार -बार बना लेते हैं वह सड़क हैं, के दोनों तरफ शेड बनाने से सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती हैं तथा गोवरों की बदबू अलग फैलती जिससे बिमारियों का खतरा अक्सर बना रहता हैं जिस जगह पर आज हल्की तोड़फोड़ की गई हैं, इससे पहले भी कई बार इसी स्थान पर तोड़फोड़ की गई हैं। सवाल यह हैं कि जब बार -बार लोग सड़कों पर अवैध रूप से शेडों को बना लेते हैं तो नगर निगम कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ क्यों नहीं कराती हैं,न कराने का क्या मतलब समझे,यह तो वहीँ बता सकतें हैं।

Related posts

फरीदाबाद :जनता को मंहगाई के दलदल धकेलने वाले भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने विश्वघात दिवस मनाया,ओल्ड में निकाली जुलुस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो लाख रूपए कहां रखे हैं, का राज नहीं बताने पर बुजुर्ग हर गोविन्द की सिर में पत्थर मार कर हत्या कर दी- अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राहुल तेवतिया का भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल होना गर्व व गौरव की बात : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x