Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

अप्रैल में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव

फरहीन, नई दिल्ली  :  नगर निगम चुनाव अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। परिसीमन के नए ड्राफ्ट के हिसाब से सीटों की स्थिति स्पष्ट होने में अभी 10 से 15 दिन का समय लगेगा। फरवरी मध्य तक अधिसूचना जारी होने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया मार्च महीने के मध्य में शुरू हो सकती है। राजनीतिक दलों के साथ साथ राज्य चुनाव आयोग भी इस संबंध में अपनी तैयारी में जुट गया है।

आयोग में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 10 जनवरी तक की मतदाता सूची को अपडेट कर दिया है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि निगम चुनाव 20 अप्रैल के आसपास होने की उम्मीद है। प्रक्रिया मार्च महीने में शुरू हो जाएगी। गत एक वर्ष में दिल्ली की जनसंख्या में 3 लाख 53 हजार 371 का इजाफा हुआ है। इसी तरह 11 जनवरी 2016 से 10 जनवरी 2017 तक मतदाता 1,60,327 बढ़ गए हैं।

Related posts

रेड, ब्लू और येलो लाइन की शेष 6 कोच वाली ट्रेनों को 8 कोच वाली ट्रेन में बदलने के लिए 120 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगें।

Ajit Sinha

सेंट डालकर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश , ब्रांडेड कंपनी के पैकेट्स का इस्‍तेमाल

Ajit Sinha

हाइड्रा मशीन से खुदाई करते वक्त श्मशान घाट की 4 दीवारी और 1 कमरे के ढहने से- 3 पीडब्लुडी के मजदूर दब गए, 1 की मौत, 2 मजदूर हुए घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x