Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद :जिस देश की महिला शक्ति मजबूत होगी वह देश हमेशा विकास करेगा,महिला शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है: शैलजा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बल्लभगढ़ में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि जिस देश की महिला शक्ति मजबूत होगी वह देश हमेशा विकास करेगा। कांग्रेस पार्टी के पास सबसे मजबूत महिला संगठन है, जो पूरे देश में काम कर रहा है। कुमारी शैलजा मोहना रोड़ स्थित पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रोजेक्ट शक्ति के उदघाटन अवसर पर बोल रही थी।
इस अवसर पर एक फोन नंबर 7996479964 जारी किया जिसके द्वारा महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से संवाद स्थापित कर सकेंगी। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षा साधना सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महा सचिव शारदा राठौर, प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान मौजूद थी। कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर सरकार तो बना ली, लेकिन चुनाव के दौरान किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है।महिलाओं पर होेने वाली घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश से काले धन को लाकर लोगों के खातों में 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, लेकिन पांच साल पूरे होने को हैं। अभी तक 15 रुपये भी नहीं आए। जनता अब भाजपा सरकार की नियत व नीति को समझ चुकी है। केंद्र व राज्य में आगामी सरकार कांग्रेस की होगी।
शारदा राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद युवा वर्ग रोजगार मिलने की जगह और बरोजगार हो गया है जिससे युवा दिशा से भटक रहे हैं। प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेकार हो चुकी है। महिलाओें का घरों से निकालनेा मुश्किल हो रहा है। खुलेआम नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। इसके बाद भी अपराधी खुले घूम रहे हैं। इससे प्रदेश की महिलाओं में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। जिला अध्यक्षा साधना सिंह ने मुख्य अतिथि कुमारी शैलजा व अन्य अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है। जिससे आम आदमी पेरशान है। गरीब को रोजी रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। प्रदेश की जनता त्राही-त्राही कर रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से विधानसभा की सभी छह सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत होगी। क्योंकि कांग्रेस के पास सबसे मजूबत महिला शक्ति है।

Related posts

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र के लिए जितना विकास संभव होगा मैं हर संभव प्रयास करूंगा: राजेश नागर

Ajit Sinha

निगम अधिकारी से बदसूलकी करने वाले चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर ने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे फेडरेशन के लोग

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने तीन दिन पूर्व डीलर के क्रेटा गाडी लुटने वाले दोनों लूटेरों को किया गिरफ्तार,इनके कब्जे से पिस्तौल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x