Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योगपति से मोबाइल फोन पर बदमाशों ने मांगी 50 लाख रूपए की फिरौती, कहा कि न देने पर 24 वर्षीय बेटे को जान से मार की धमकी ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : उद्योगपति को फोन पर धमका कर 50 लाख रूपए की फिरौती मांगने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ गुंडागर्दी का मुकदमा दर्ज किया हैं। जांच अधिकारी धर्मचंद की माने तो पुलिस ने इसके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
अश्वनी कुमार पांचाल ने सेंट्रल थाने में दर्ज मुकदमें में कहा कि वह सेक्टर -15 मकान नंबर -1181, फरीदाबाद के निवासी हैं। उनका कहना हैं कि परसों 11 जुलाई को सुबह के साढ़े 11 बजे एक अज्ञात शख्स का कॉल उनके मोबाइल फोन पर आया और उसने उनसे कहा कि वह किसी गिरोह से तालुक रखता हूँ , अपने 24 वर्षीय बेटे को जिंदा देखना चाहता हैं तो जल्द ही तुझे 50 लाख रूपए देने पड़ेगें। इसके बाद उन्होनें अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। जांच अधिकारी धर्मचंद की माने तो शिकायत कर्त्ता की एनआईटी में ऑटो पार्टस बनाने की फैक्ट्री हैं, उनका कहना हैं कि उन्होनें अज्ञात बदमाश के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : नगर निगम की कमिश्नर अनीता यादव ने अधिकारीयों आदेश दिए की अवैध ट्यूबवेलों को तुरंत प्रभाव बंद कराए जाए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बिना परमिट के सवारियां ढो रहे सभी वाहनों पर नकेल कसने का किया फैसला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खाद्य एंव औषधि विभाग ने आज पार्क हॉस्पिटल में बने दवाइयों के अवैध गोदाम में की छापेमारी,14 पेटियों में भरे सैंपल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x