Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पल्ला सब स्टेशन के ट्रांसफार्मरों में लगी भयंकर आग, सेक्टर -37 व उसके आसपास के इलाकों में बिजली गुल, ठीक होने में कई दिन लगेंगें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पल्ला पवार हाउस में बिजली के दो बड़े ट्रांसफर्मर में अचानक भयंकर आग लग गई, लगी आग को बुझाने की कोशिश दमकल विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं पर खबर लिखे जाने तक लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका । आग लगने की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई हैं, बिजली को ठीक करने में कई दिन लग सकते हैं।
पल्ला सब स्टेशन के बिजली के ट्रांसफार्मर में करीब साढ़े चार बजे भयंकर आग लग गई, आग लगने के बाद इससे जुड़े पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई और बिजली विभाग के तक़रीबन सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं पर ट्रांसफर्मर के तेल में लगी आग को बुझाने में फायर कर्मियों को भारी मशक्कत करना पड़ रहा हैं। इस मामले में कार्यकारी अभियंता श्यामवीर सैनी का कहना हैं कि अभी दो बिजली के दो बड़े -बड़े ट्रांसफर्मरों में बहुत ही जाएदा आग लगी हुई हैं जिसे बुझाने कार्य तेजी से किया जा रहा हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि एक -एक ट्रांसफर्मर आधे -आधे इलाके को बिजली की आपूर्ति होती हैं, इसे ठीक करने में कितना वक़्त लगेगा यह अभी बताना बहुत ही मुश्किल हैं।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से वैश्विक योग आंदोलन की प्रेरणा बना भारत : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सरूरपुर में तीन अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़ फोड़।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लबगढ़ में 11-11 फलदार-छायादार पौधे लगाकर , उनसे बृक्ष लगानें का संकल्प लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x