Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रेस गार्डेन के संचालक को सील तोड़कर शादी विवाह का बुकिंग करना पड़ा महंगा, ओल्ड नगर निगम ने थाने में दी शिकायत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज ग्रेस गार्डन के संचालक के खिलाफ थाना सेक्टर – 31 में मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी हैं। गार्डन संचालक पर कानूनी नियमों की जान बुझ कर अवेलहना का आरोप हैं। इस मामले में सेक्टर -31 थाने के एसएचओ अमित कुमार का कहना हैं कि अभी तो उनके पास उनकी शिकायत पहुंची हैं और वह इसके आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
ओल्ड फरीदाबाद जॉन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन का कहना हैं कि जीटी रोड, 13 /7 , नियर एनएचपीसी चौक के पास एक ग्रेस गार्डेन हैं जिस पर ओल्ड नगर निगम का सम्पति व अग्नि कर का तक़रीबन 25 लाख रूपए बकाया हैं जिसके नहीं दिए जाने के बाद नगर निगम ने 24 मई 2018 को ग्रेस गार्डेन को सील कर दिया था पर ग्रेस गार्डेन के संचालक ने उस सील को तोड़ कर उसके आगे पर्दा लगा दिया और एक नया गेट बना कर वहां पर शादी -विवाह का कारोबार शुरू कर दिया।
उनका कहना हैं कि इस बात की भनक नगर निगम को मिली तो वहां पर निगम की निरिक्षण टीम आज शाम 4 बजे के करीब पहुंची तो शिकायत को सही पाया गया। उनका कहना हैं कि जब तक नगर निगम बकाया राशि को ग्रेस गार्डेन के संचालक नगर निगम में जमा नहीं कराता, तब तक वह लोग इस गार्डन में शादी -विवाह का कारोबार नहीं कर सकतें हैं। इस संबंध में आज ग्रेस गार्डन के खिलाफ निगम ने सेक्टर -31 थाने में शिकायत दे दी हैं। इस मसले पर एसएचओ अमित कुमार की माने तो अभी उनके पास यह शिकायत पहुंची हैं और वह इसके आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: वैष्णो देवी मंदिर में माता की भव्य चौकी का आयोजन, पुराने साल को विदाई और नए साल का किया जोरदार स्वागत।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बुलेट की रफ्तार से बढ़ता ही जा रहा हैं, आंकड़े 793 तक पहुंची।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : फैसले के बाद बाबा गुरमीत राम रहीम के गुंडों से निपटनें हेतु जिला प्रशासन मुश्तैद, खाते सीज करने आदेश, डीसी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x