Athrav – Online News Portal
Uncategorized गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद/गुरुग्राम : पुलिस संयुक्त टीम के साथ धक्का -मुक्की करने के दौरान स्वंय की पिस्टल से गोली लगने से एक नाजीरियन मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद /गुरुग्राम : फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर आज सुबह करीब तीन बजे गुरुग्राम व फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम के साथ दो नाइजीरियन की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक नाइजीरियन ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी के बाद पुलिस ने उसे पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और उसे धर दबोचा। इस दौरान पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की में उसकी स्वंय की पिस्टल से उस नाइजीरियन के शरीर के पिछले हिस्से में गोली लग गई जिसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों नाइजीरियन के कब्जे से भारी संख्या में नशीला पदार्थ व एक पिस्टल बरामद किए गए और वह लोग ओला टैक्सी में सवार थे।
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कालोनी में रहने वाले दो नाइजीरियन एक ओला टैक्सी में काफी संख्या में नशीला पदार्थ लेकर सप्लाई करने हेतु फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड के रास्ते जाएगें । उनका कहना हैं कि इस सूचना को गंभीरता से लेने के बाद उन्होनें क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र चौहान व फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ,प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई।उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच की दोनों टीमों को गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड एमवीएन -मानव रचना यूनिवर्सिटी के समीप नाकेबंदी कर दी और नशे के कारोबार करने वाले नाइजीरियन को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इस दौरान मुश्तैद पुलिस को मुखबिर द्वारा बताई गई ओला टैक्सी आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
टैक्सी रुकने के बाद दोनों नाइजीरियन टैक्सी से उतरे और पुलिस उन लोगों से पूछताछ करने लगी इस दौरान इनमें से एक नाइजीरियन वहां से भाग खड़ा हुआ जोकि अरावली के झाड़ियों में भागता हुआ चला गया। इस दौरान उस नाइजीरियन ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी के बाद पुलिस ने उस नाइजीरियन को चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया और पिस्टल को उसके हाथ से पुलिस ने लेने की कोशिश की पर वह शख्स पुलिस के साथ धक्का -मुक्की करने लगा। इस दौरान नाइजीरियन की उसी की स्वंय की पिस्टल से शरीर के पिछले हिस्से में गोली लग गई। उनका कहना हैं कि इसके बाद गंभीर अवस्था में उसे फरीदाबाद की सेक्टर -21 स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना हैं कि अभी पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रहीं हैं।खबर हैं कि दोनों नाइजीरियन के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व भारी तादाद में नशीला पदार्थ को बरामद किए गए हैं। फरीदाबाद पुलिस के डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह का कहना हैं कि घटना उनके एरिये में हुई हैं तो स्वभाविक हैं मारे गए नाइजीरियन के शव का पोस्टमार्टम बादशाह खान अस्पताल में ही होगा।

Related posts

फरीदाबाद: किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा 8 हजार का अनुदान: डीसी जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

राहुल गांधी लखन सिंगला द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में आज 89 नए कोरोना संक्रमित केसों के साथ अब 860 तक पहुंच गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x