Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : निगम की जमीन पर कब्ज़ा करना एक शख्स को पड़ा मंहगा, अदालत ने एक लाख रूपए का ठोका जुर्माना ,दुकान भी गंवाया ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी नगर निगम ने आज बादशाह खान चौक पर निगम की जमीन पर बानी एक अवैध दुकान को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। यह मामला पिछले कई सालों से अदालत में चल रहा था। बुधवार को अदालत ने इस मामले में नगर निगम के हक में फैसला दिया और कब्जाधारी पर एक लाख रूपए का जुर्माना भी लगा दिया। इन्हीं कारणों से निगम ने नगर निगम की जमीन पर बने दुकान को तोडा गया और उस जमीन को मुक्त करा लिया।
संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल का कहना हैं कि नगर निगम की जमीन पर कब्ज़ा करके एक शख्स ने अवैध रूप से दुकान बना ली थी और यह मामला पिछले कई सालों से अदालत में विचाराधीन था बुधवार को अदालत ने इस मामले में नगर निगम के हक में फैसला दिया और कब्जाधारी पर एक लाख रूपए का जुर्माना लगा दिया। उनका कहना हैं कि अदालत के फैसला आने के बाद आज नगर निगम ने उस दुकान को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया और उस जमीन को अपने कब्जे में ले लिया।

Related posts

विवादों में घिरने के बाद ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन का इस्तीफा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गांव मांगर में आज सांय दो तेज रफ़्तार कारों की आमने -सामने की जबरदस्त टक्कर में एक शख्स की मौत ,दो लोग गंभीर रूप से घायल ।

Ajit Sinha

नीतिगत ब्याज दर में कर सकता है 0.25 प्रतिशत की कटौती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x