Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:मानव रचना में संपन्न हुई दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट एंड एंपॉवरमेंट वर्कशॉप,29 जून को शहर के सौ प्रिंसिपल और हेड मिस्ट्रेस के लिए होगा कार्यक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मानव रचना यूनिवर्सिटी में सरकारी स्कूलों के 240 स्कूल एलईपी ओनर्स के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट एंड एंपॉवरमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन असेसमेंट और ग्रेडिंग को लेकर डॉ. बबीता पराशर ने सेशन लिया। वर्कशॉप के दूसरे दिन फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के एडवाइजर डीसी चौधरी, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों की निदेशक संयोगिता शर्मा, बीईओ अनीता शर्मा, एससीईआरटी से डॉ. अश्विनी वशिष्ठ और मनोज कौशिक, प्रमोद कुमार, वृति कालरा ने भी हिस्सा लिया।इस दौरान शिक्षकों के लिए एक ओपन सेशन भी रखा गया, जिसमें उनके सवालों का एक्सपर्ट्स ने जवाब दिया।
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों की निदेशक संयोगिता शर्मा ने बताया कि, इस वर्कशॉप में 21वीं सदी में कैसे पढ़ाया जाए उन स्किल्स को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि,. बच्चा सरकारी स्कूल का हो या प्राइवेट स्कूल का बात सिर्फ पढ़ाई की होती है। शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाता है।
एससीईआरटी के मनोज कौशिक ने मानव रचना का यह कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। उन्होंने बताया कि, शिक्षकों से बातचीत करने का यह काफी अच्छा मौका है, इन कार्यक्रमों के जरिए शिक्षक कुछ नया सीख पाते हैं जिससे छात्रों कोल भी फायदा होता है। आपको बता दें, 29 जून को मानव रचना में फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों के 100 प्रिंसिपल्स और हेड मिस्ट्रेस के लिए भी एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद : सौतन की हत्या करने के मामलें में दो मौसेरे भाई-बहन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल में लगभग साढे 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद:महिला से दुष्कर्म करने, का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी बार- बार दुष्कर्म करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x